EDUCATION CHANGED BUT WHICH DIRECTION

स्कूल की दीवार पर लिखा है, “नैतिक शिक्षा ज़रूरी है।”… और ठीक उसी दीवार के नीचे लगी है फ़ीस की लंबी लिस्ट।… ऐसे में सवाल उठना वाजिब है की…क्या पढ़ाई सच में वही रह गई है जो कभी हुआ करती थी?… आज इसी सवाल पर बात करते हैं।…

बता दें कि एक ज़माना था जब शिक्षा को एक धीमी लौ की तरह देखा जाता था।… ऐसी लौ जो इंसान के अंदर छिपी समझ को जगाती थी।… उसी रोशनी में समाज अपने अंधविश्वासों, और अपनी ऊँच-नीच भावनाओं को पहचानता था।… तब पढ़ाई का मतलब था सवाल पूछना, कुछ जानने की भूख, और सही-गलत की पहचान।… यह वीडियों… इसी पुराने आदर्श और आज की शिक्षा के बीच के फर्क पर सवाल उठाता है।

हालांकि वक़्त बदला, और उसके साथ शिक्षा का चेहरा भी बदल गया।… आज शिक्षा तकनीक का हाथ पकड़कर एक नए दौर में क़दम रख रही है। पढ़ाई का दायरा पहले से कहीं… बड़ा हो गया है। यह अच्छी बात है, इससे इनकार नहीं किया जा सकता। साथ ही तकनीक ने जानकारी तक पहुँच आसान की है और सीखने के नए रास्ते खोले हैं। लेकिन अब आपको बताते हैं असली दिक़्क़त क्या है।

जो विद्यार्थी कभी जिज्ञासा की पहचान था, वह आज कई बार सिर्फ़ दो शब्दों में सिमट गया लगता है: “पैकेज” और “प्लेसमेंट”।… कितनी तनख़्वाह मिलेगी, कहाँ नौकरी लगेगी, बस यही सवाल रह गए हैं।… और स्कूलों की दीवारों पर अच्छे-अच्छे विचार अब भी मुस्कुराते हैं।… लेकिन उनके नीचे भारी-भरकम फ़ीस की सूची भी दिखाई देती है।… साफ़ कर दें कि यहाँ सबसे गंभीर सवाल यह नहीं है कि तकनीक अच्छी है या बुरी।…

सवाल यह है कि शिक्षा का मक़सद क्या है?… हम पढ़ क्यों रहे हैं?… सिर्फ़ कमाने के लिए, या फिर एक बेहतर इंसान बनने के लिए?…क्या आज शिक्षा… हमें केवल नौकरी के लिए तैयार कर रही है, या हमें समाज, असमानता और अपने फैसलों को समझने की क्षमता भी दे रही है?…

अब समझाते हैं कि इस पूरी बात से क्या सवाल उठता है।… शिक्षा का नया चेहरा आधुनिक ज़रूर है, लेकिन उसकी आँखों में पुरानी सामाजिक ऊँच-नीच अब भी दिखाई देती है।… यानी मशीनें नई आ गईं, पर फ़र्क़ करने वाली सोच पूरी तरह नहीं गई।… आज किसी के पास महँगा private school है, तेज़ internet है और बेहतर coaching है।… वहीं किसी दूसरे बच्चे के पास ठीक से classroom, किताब या शिक्षक तक नहीं है।

ऐसे में तकनीक अपने-आप बराबरी तो किसी कीमत पर नहीं ला सकती।… जब तक उसे बराबरी की सोच के साथ इस्तेमाल न किया जाए, और अगर तकनीक में बराबरी की सोच को नकार दिया जाए तो वह पुराने फ़र्क़ को कम करने के बजाय और बड़ी खाई बना सकती है।… इसलिए सवाल सिर्फ़ यह नहीं कि शिक्षा modern हो रही है या नहीं। सवाल यह है कि वह किसके लिए modern हो रही है और किसे पीछे छोड़ रही है।…

तो याद रखिए, तकनीक पढ़ाई का रास्ता बेशक चौड़ा कर सकती है, लेकिन सही दिशा हमें ख़ुद तय करनी होगी।… वहीं पढ़ाई सिर्फ़ नौकरी की सीढ़ी बनकर न रह जाए। वह सोचने, सवाल करने और समझने की रोशनी भी बनी रहे। साथ ही नैतिक शिक्षा सिर्फ़ स्कूल की दीवार पर लिखी लाइन न रह जाए। वह फीस, सुविधा, अवसर और व्यवहार-हर जगह जमीनी स्तर पर दिखाई दे।

ऐसे में आपको क्या लगता है, आज की पढ़ाई सिर्फ़ पैकेज के लिए है या कुछ और भी सिखा रही है?… कमेंट में बताइए।…

APNARAN MEDIUM

READ MORE


Discover more from अपना रण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By Admin