rape

हर बड़ी वारदात के बाद जाँच के आदेश होते हैं, कमियाँ खोजी जाती हैं। और कुछ दिन बाद सब पुराने ढर्रे पर लौट आता है।… सवाल यह है कि सतर्कता हमेशा हादसे के बाद ही क्यों जागती है? आज इसी पर इस वीडियों में बात करेंगे।

बता दें कि 21 सितंबर 2026 को दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास स्थित आस्था कुंज पार्क में एक 17 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा।… रिपोर्टों के मुताबिक़, तीन लोगों ने ख़ुद को पुलिसवाला बताकर लड़की और उसके साथ मौजूद एक युवक को डराया।… इसके बाद आरोप है कि उन्होंने लड़की को पार्क के एक सुनसान हिस्से में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।…

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है।… मामला अभी जाँच और कानूनी कार्रवाई के दौर में है, इसलिए आरोपियों को दोषी नहीं कहा जा सकता। लेकिन इस घटना का असर सिर्फ़ उस पार्क तक नहीं रहा।…

पास ही स्थित लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमन ने… छात्राओं की सुरक्षा की चिंता में regular classes cancel कर दीं और अगले दिन classes online कर दीं।… रिपोर्टों के मुताबिक़, एक आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान LSR College के back gate के आसपास के इलाके में पुलिस मुठभेड़ भी हुई।… इसके बाद college area में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई।…

वहीं वारदात के अगले दिन पुलिस अधिकारी college पहुँचे और छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।… उधर, दिल्ली के उपराज्यपाल ने शहर के सभी parks का comprehensive safety audit कराने का निर्देश दिया।… बता दें की इस audit में parks की lighting, security, cleanliness, CCTV और regular patrolling जैसी चीज़ें देखने को कहा गया।… साथ ही पार्कों और vulnerable areas के आसपास महिला पुलिसकर्मियों और Pink Police personnel की मौजूदगी बढ़ाने की बात भी कही गई।

हां, देखा जाए तो ये सारे कदम जरूरी हैं… इसमें कोई दो राय नहीं है… लेकिन असली सवाल यही है कि ये इंतज़ाम पहले क्यों नहीं किए जाते?…क्यों किसी वारदात को होने का इंतजार किया जाता है…

पार्क में रोशनी का कम होना, सुनसान कोने, सुरक्षा की कमजोर व्यवस्था, CCTV की कमी और regular patrolling का न होना-ये बातें क्या घटना के बाद ही दिखाई दीं?… अगर किसी public park में शाम और रात के समय लोग आते-जाते हैं, तो वहाँ lighting, entry points और security की जाँच पहले से होनी चाहिए।…

बेशक किसी अपराध के बाद audit शुरू करना आसान है।… पर मुश्किल यह है कि अपराध होने से पहले खतरे को पहचानकर कार्रवाई की जाए।… यही इस घटना से उठता सबसे बड़ा सवाल है।…क्यों व्यवस्था हर समय चौकस नहीं रहती?… उसे किसी लड़की के साथ अपराध होने, students के डरने या लोगों के सड़क पर उतरने का इंतज़ार क्यों करना पड़ता है?…

वहीं सार्वजनिक जगहों की सुरक्षा सिर्फ़ एक आदेश से नहीं सुधरती।… पुलिस, नगर निकाय, park authority और आसपास के educational institutions के बीच लगातार coordination जरूरी है।… हर park की lighting, boundary, gates, CCTV, emergency contact system और guard deployment की नियमित जाँच होनी चाहिए।

जहाँ अंधेरे हिस्से हैं, वहाँ तुरंत रोशनी लगनी चाहिए।… जहाँ CCTV खराब हैं, उन्हें ठीक किया जाना चाहिए। और जहाँ कोई हिस्सा लगातार सुनसान रहता है, वहाँ patrolling और access control बढ़ाना चाहिए।…

लेकिन सिर्फ़ व्यवस्था बना देना काफी नहीं है। उसकी नियमित निगरानी भी होनी चाहिए।… Audit report बनने के बाद यह भी देखना जरूरी है कि उसमें बताई गई कमियाँ सच में दूर हुईं या नहीं। वरना audit भी सिर्फ़ एक काग़ज़ बनकर रह जाएगा।… सख़्त कानून व्यवस्था की पहचान यह नहीं कि वारदात के बाद कितनी फुर्ती दिखाई गई। सख़्त और जिम्मेदार व्यवस्था की पहचान यह है कि वारदात से पहले कितनी सतर्कता बरती गई।…

तो याद रखिए, सुरक्षा कोई ऐसी चीज़ नहीं जो वारदात के बाद जगाई जाए।… वह रोज़ की ज़िम्मेदारी है।… पार्क, सड़क, college के आसपास का इलाका और public transport-इन सभी जगहों पर सुरक्षा लगातार दिखाई देनी चाहिए।

जब तक यह सोच नहीं बदलेगी, आदेश और audit कुछ दिन की हलचल बनकर रह जाएँगे।… सवाल सिर्फ़ यह नहीं है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया गया या नहीं।… सवाल यह भी है कि क्या ऐसी घटना रोकने के लिए जरूरी इंतज़ाम पहले से मौजूद थे?… और अगर मौजूद नहीं थे, तो उनकी जिम्मेदारी किसकी थी?

आपके इलाक़े के parks और public places कितने सुरक्षित हैं?…क्या वहाँ पर्याप्त रोशनी, CCTV और police patrolling है?…कमेंट में बताइए।

APNARAN MEDIUM

READ MORE


Discover more from अपना रण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By Admin

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.