NFC Tap & Pay: फ़ोन में mobile internet नहीं है, फिर भी कुछ शर्तों के साथ UPI से payment हो जाएगा!… जी हाँ, अब ऐसा मुमकिन है।…आज समझाते हैं कैसे। …
बता दें कि NPCI, यानी जो संस्था UPI के infrastructure को operate करती है, उसने दो नई सुविधाएँ शुरू की हैं।… एक का नाम है UPI Tap & Pay, और दूसरी का नाम है MyUPI।… बता दें की इन्हें हाल ही में मुंबई में Global Fintech Fest 2026 के दौरान रिज़र्व बैंक के Governor Sanjay Malhotra ने launch किया गया है।(NFC Tap & Pay)
अब आपको बताते हैं कि यह काम कैसे करती है।… इसकी सबसे बड़ी बात यह है कि payment के वक्त आपके phone में mobile internet होना जरूरी नहीं है।… लेकिन इसकी दो शर्तें हैं।…जिसमें सबसे पहली है, की आपके phone में NFC होना चाहिए। यह वो सुविधा है जिससे phone को machine के पास सटाकर contactless payment होता है।… दूसरी शर्त ये है की, जिस card machine या POS terminal पर आप payment कर रहे हैं, उसमें भी NFC होना चाहिए। और उस POS machine का internet से connected होना जरूरी है।…
NFC Tap & Pay
यहाँ तरीका सीधा है। Phone unlock कीजिए, उसे compatible POS machine पर tap कीजिए, और payment process हो जाएगा।…वहीं इस पूरे लेनदेन के प्रोसेस के लिए… POS machine का internet इस्तेमाल होगा, आपके phone का mobile internet नहीं।… साथ ही इसमें अलग-अलग UPI-linked accounts की जानकारी इस्तेमाल की जा सकती है, और UPI से जुड़ा RuPay credit card भी supported हो सकता है।…
साफ़ कर दें कि ₹5,000 तक का payment बिना UPI PIN के हो जाएगा।… इससे ज्यादा रकम हो तो POS terminal पर UPI PIN डालना पड़ेगा। यानी छोटे payment तेज़, और बड़े payment में security बरकरार।(NFC Tap & Pay)
अब दूसरी सुविधा, MyUPI की बात करते हैं… हालांकि यह थोड़ी अलग चीज़ है।… MyUPI एक AI-powered support और control platform है, जो NPCI के बनाए Small Language Model, FiMI पर चलता है।… इसका मकसद है कि अलग-अलग UPI apps और banks में जो आपके transactions और AutoPay mandates चल रहे हैं,… उनकी जानकारी आपको एक ही जगह मिल जाए।
सोचिए,… कौन-सा पैसा कहाँ कट रहा है और कौन-सा AutoPay mandate active है, यह देखना कितना आसान हो जाएगा।… वहीं यह सुविधा payment support, transaction information और कुछ safety-related controls में भी मदद कर सकती है। लेकिन इसे ऐसा न समझें कि MyUPI हर bank account से अपने-आप payment करेगा।… यह मुख्य रूप से unified support, information और payment-related controls की सुविधा है।
इसी के साथ इसमें एक Safety Switch की सुविधा भी आपको मिलेगी।…इसे ऐसे समझें… अगर आपको लगता है कि आपका bank account या UPI खतरे में है, तो आप आने वाले UPI debit transactions को रोकने या decline कराने की request कर सकेंगे। साफ कर दें की यह सुविधा किसी suspected compromise की स्थिति में बेहद काम आ सकती है।… लेकिन अगर सच में fraud का शक हो, तो bank और cybercrime authorities को तुरंत report करना भी जरूरी है।… यहां Safety Switch, bank को complaint करने का कोई replacement नहीं है।
तो वीडियो के अंत में यह याद रखिए, phone में mobile internet नहीं है तो भी कुछ conditions में payment अटकेगा नहीं।… बस phone और POS machine दोनों में NFC होना चाहिए, POS machine internet से connected होनी चाहिए और payment compatible setup पर होना चाहिए।… और वहीं… MyUPI की मदद से UPI transactions और AutoPay mandates का हिसाब एक जगह देखना आसान हो सकता है।
आपको कौन-सी सुविधा ज्यादा काम की लगी? Comment में बताइए।
Read More
- फूलो-झानो मुर्मू: संथाल हूल की वीरांगनाएँ
- Patna: मिट्टी के नीचे छिपा 2500 साल का इतिहास
- Indian Railways: गुलामी से एकता तक
- History Of Goa और मुक्ति संघर्ष
- छत्रपति शिवाजी का पत्र
Discover more from अपना रण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

