New route from Delhi to Jewar Airport: दिल्ली से ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा-जेवर’ तक पहुँचना अब आसान होने वाला है।… करीब 11 किलोमीटर की एक नई सड़क का extension प्रस्तावित है, चार लेन की, करीब तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से।… आज समझाते हैं कि यह रास्ता कौन-सा है और इसमें ख़ास क्या है।
बता दें कि नोएडा में पुश्ता मार्ग को सेक्टर 135 से सेक्टर 150 तक करीब 11 किलोमीटर और आगे बढ़ाया जाएगा। मक़सद है नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली और नोएडा से बेहतर सड़क संपर्क देना।… यह सड़क चार लेन की होगी। इसके बन जाने पर सेक्टर 135 से सेक्टर 150 तक का नया रास्ता तैयार होगा, जो आगे यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़कर दिल्ली और नोएडा से नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुँचने का एक अतिरिक्त विकल्प बन सकता है।(New route from Delhi to Jewar Airport)
वहीं इसकी लागत करीब तीन सौ करोड़ रुपये बताई गई है।… ध्यान रहे, यह मौजूदा पुश्ता रोड के पहले से बने हिस्से से अलग extension project है। मौजूदा पुश्ता रोड का एक हिस्सा Okhla Barrage से सेक्टर 135 तक जाता है, जबकि इस प्रस्ताव में सड़क को सेक्टर 150 की तरफ आगे बढ़ाने की बात है।
अब जानते हैं इस सड़क की ख़ासियत… तो आपको बता दें की पूरी लंबाई में जरूरत के हिसाब से… करीब डेढ़ मीटर से लेकर दो या ढाई मीटर तक ऊँची ड्राफ्ट वॉल बनाई जाएगी।…जिससे दो फायदे होंगे… पहला, सड़क और पुश्ते को मजबूती मिलेगी।… दूसरा, बाढ़ के वक़्त पानी के दबाव से पुश्ते को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।
New route from Delhi to Jewar Airport
फिलहाल अभी इसके बारे में वही बात कही जा सकती है जो project report में बताई गई है- कि इसका मक़सद सड़क और embankment को मजबूत करना तथा पानी के दबाव से सुरक्षा देना है।
साफ़ कर दें कि ड्राफ्ट वॉल तकनीक यूँ ही नहीं चुनी गई।… नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक़, पुश्ते को मज़बूत करने के लिए सिंचाई विभाग ने तीन विकल्प दिए थे: जिसमें स्टोन पिचिंग, RCC wall और ड्राफ्ट वॉल तकनीक शामिल थी। ऐसे में प्राधिकरण ने ड्राफ्ट वॉल वाले विकल्प को चुना है। और अब इसी आधार पर आगे की DPR तैयार की जानी है।
DPR यानी Detailed Project Report-जोकि पूरी योजना का लिखित दस्तावेज़ होता है, और जिसमें design, construction method, technical details, अनुमानित लागत और काम से जुड़ी दूसरी बातें दर्ज होती हैं।… इसके बाद प्रस्ताव को प्राधिकरण के board के सामने रखा जाएगा। यानी अभी project approval और construction से पहले कुछ औपचारिक चरण बाकी हैं। इसलिए अभी यह नहीं कहा जा सकता कि सड़क कब तक बनकर तैयार होगी।
तो याद रखिए, यह सड़क अभी योजना और approval के दौर में है।… DPR बनने और आगे की मंज़ूरी के बाद ही इसकी final design, लागत और construction schedule की तस्वीर साफ़ होगी। पर अगर सब सही चला, तो सेक्टर 135 से सेक्टर 150 के रास्ते और आगे यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए जेवर एयरपोर्ट जाने वालों को एक और अच्छा विकल्प मिल सकता है।
आप जेवर एयरपोर्ट के आसपास रहते हैं या वहाँ जाने की सोच रहे हैं? कमेंट में बताइए।
Read More
- Road Of Accidents
- RBI Repo Rate Hike: Fixed vs Floating Loan EMI
- Akbar and Rani Durgavati: एक जीता, एक झुकी नहीं
- बिना Internet के UPI Payment कैसे होगा? | NFC Tap & Pay
- नौकरी के लिए सिर्फ़ किताबी ज्ञान काफ़ी नहीं
Discover more from अपना रण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

