आप स्टेशन पर अपने टिकट और पहचान पत्र के साथ खड़े हैं, यात्रा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। तभी एक अनाउंसमेंट होती है कि आपकी ट्रेन या तो घंटों लेट है या पूरी तरह से रद्द हो गई है। ऐसे में घबराने की बजाय यह जानना जरूरी है कि आपके पास क्या विकल्प और अधिकार मौजूद हैं।
ट्रेन कैंसिल होने पर क्या करें?
1. फुल रिफंड का अधिकार
यदि ट्रेन रेलवे की ओर से कैंसिल की जाती है तो यात्री को 100% किराया वापस पाने का अधिकार होता है चाहे टिकट काउंटर से लिया गया हो या ऑनलाइन (IRCTC) से।
2. ऑनलाइन टिकट वाले क्या करें?
- IRCTC से बुक टिकट ऑटोमैटिक कैंसिल हो जाता है और रिफंड प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
- यात्री को अलग से कोई आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होती।
3. काउंटर टिकट वाले यात्री
- यदि आपने काउंटर से टिकट लिया है तो यात्रा तिथि से 3 दिन के भीतर टीडीआर (Ticket Deposit Receipt) भरकर रिफंड के लिए आवेदन करना होगा।
ट्रेन लेट (डिले) होने पर क्या हैं विकल्प?
1. ट्रेन 3 घंटे या उससे ज़्यादा लेट हो तो
- यदि ट्रेन 3 घंटे या अधिक लेट हो और आपने यात्रा शुरू नहीं की है तो आप टिकट को कैंसिल करके पूर्ण रिफंड ले सकते हैं।
- ऑनलाइन टिकट वाले IRCTC पर लॉगिन कर “TDR” विकल्प से आवेदन कर सकते हैं।
2. प्लेटफॉर्म पर लेट ट्रेन का इंतज़ार न करना चाहें तो
- अगर आप ट्रेन का इंतज़ार नहीं करना चाहते तो ट्रेन के शेड्यूल अनुसार विलंबित होने से पहले टिकट कैंसिल करवाकर पैसे वापस ले सकते हैं।
यात्री सहायता और शिकायत कहां करें?
1. रेलवे हेल्पलाइन नंबर:
- 139 डायल करके आप रिफंड, ट्रेन स्टेटस और शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
2. IRCTC वेबसाइट या ऐप:
- www.irctc.co.in पर लॉगिन करके रिफंड या TDR अप्लाई करें।
3. रेल मदद पोर्टल और ऐप:
- https://railmadad.indianrailways.gov.in पर जाकर ट्रेन डिले, सफाई, सुरक्षा आदि से जुड़ी शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं।
निष्कर्ष
ट्रेन कैंसिलेशन या देर से चलना आम बात है लेकिन अगर आपको अपने अधिकारों की जानकारी है, तो ऐसी स्थिति में नुकसान से बचा जा सकता है। रेलवे यात्रियों को समय पर रिफंड और सहायता देने के लिए स्पष्ट नियम बनाए गए हैं। अगली बार जब आपकी ट्रेन कैंसिल हो या घंटों लेट हो जाए तो परेशान न हों — अपने अधिकारों का इस्तेमाल करें।
Read More
- ITR फाइल करने की प्रक्रिया 2025-26: ऑनलाइन स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
- Knowledge: गलत जगह पर ज्ञान का उपयोग करने से केवल परेशानियां बढ़ती हैं
- April Fool’s Day: Celebrating Laughter and Pranks
- World Asteroid Day: Exploring the Cosmos and the Importance of Planetar
- The Unparalleled Loyalty of Dogs: Why They Are Man’s Best Friend
Discover more from अपना रण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

