religious
कोटी का मतलब करोड़ से नहीं बल्कि प्रकार से है। अनुवाद करते हुए अनुदाता ने कोटी को करोड़ से संबंध करने पर अर्थ का हो गया अनर्थ। 

आप में से कइयों ने तेनाली राम के उस धारावाहिक को तो देखा ही होगा या, मीम या मेमे पर भी सुना ही होगा की हिंदू देवी – देवता की बात करें तो ये हिंदू धर्म के अनुसार कुल 33 मुख्य हैं(कोटी करोड़ नहीं प्रकार)धारावाहिक में तेनाली राम कहते हैं कि ” अगर आप 33 करोड़ देवता के नाम पूछ रहे हैं, तो उनका नाम बताने में मैं असमर्थ हूं, परंतु, यदि आप 33 कोटी देवी-देवता के नाम पूछ रहें हैं तो मै आपको बताने को तैयार हूं।

image

दरअसल, 33 करोड़ देवी – देवता की बात देखा जाए तो एक कोरी कल्पना या कहें सफेद हाथी(व्हाइट एलीफेंट) है। ये एक चाल या शब्दों का गलत अर्थ निकालने जैसा है। वास्तव में शब्द को गलत अर्थ में प्रयोग कर लेने से यह भ्रम उत्पन्न हुआ है।

जबकि, शास्त्रों में यह स्पष्ट लिखा है, परंतु, इस शब्द की व्याख्या करने वाले अनुवादक ने इसका गलत अर्थ निकालकर 33 करोड़ का डाटा सामने रख दिया।

यहां जानिए 33 करोड़ देवी-देवताओं से जुड़ी मान्यता की सच्चाई

33 करोड़ नहीं, 33 कोटि यानी प्रकार के देवता हैं|

शास्त्रों में 33 करोड़ नहीं, बल्कि 33 कोटि देवता बताए गए हैं। कोटि शब्द का अर्थ है प्रकार यानी हिंदू धर्म के अंतर्गत 33 प्रकार के देवी देवता हैं। कोटी शब्द को ही आज के वर्तमान युग में बोलचाल की भाषा में करोड़ के रूप में प्रयोग किया जाने लगा है। ऐसे में आज यह मान्यता प्रचलित हो गई है कि कुल 33 करोड़ देवी देवता हैं।

कौन कौन शामिल हैं 33 कोटि देवी देवताओं में

33 कोटि देवी-देवताओं में आठ वसु, ग्यारह रुद्र, बारह आदित्य, इंद्र और प्रजापति शामिल हैं। वहीं कुछ शास्त्रों में इंद्र और प्रजापति के स्थान पर दो अश्विनी कुमारों को 33 कोटि देवी देवताओं में शामिल किया गया है।

ये हैं अष्ट वसुओं के नाम- 1.आप 2.ध्रुव 3.सोम 4.धरा 5.अनिल 6.अनल 7.प्रत्युष 8.प्रभास

ये हैं 11 रुद्रों के नाम- शंभु, पिनाकी, गिरीश, स्थाणु, भर्ग, सदाशिव, शिव, हर, शर्व, कपाली और भव।

ये हैं बारह आदित्य के नाम- 1. अंशुमान 2. अर्यमन 3. इंद्र 4. त्वष्टा 5. धातु 6. पर्जन्य 7. पूषा 8. भग 9. मित्र 10. वरुण 11. वैवस्वत 12. विष्णु

किसी भी काम की शुरुआत में इन देवताओं की पूजा करने की है परंपरा…….(कोटी करोड़ नहीं प्रकार)

DISCLAIMER:-(इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं| अपना रण इनकी पुष्टि नहीं करता है| इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें|)

READ MORE


Discover more from अपना रण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

3 thought on “कोटी का मतलब करोड़ नहीं बल्कि प्रकार है”

Comments are closed.

Discover more from अपना रण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading