SINDOOR

राजनाथ सिंह ने दी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी

6-7 मई की रात को भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में किए गए ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने के लिए सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति पर विपक्ष की प्रतिक्रिया

बैठक से पहले कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी की मांग की थी, लेकिन वे बैठक में शामिल नहीं हुए। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा, “संकट की घड़ी में हम सरकार के साथ हैं, आलोचना नहीं करेंगे। सरकार जो निर्णय लेगी, विपक्ष उसका समर्थन करेगा।”

राहुल गांधी: हर कार्रवाई में सरकार को समर्थन

बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा, “हमने सरकार को अपना पूरा समर्थन दिया है। कुछ संवेदनशील मामलों पर सरकार ने चर्चा करने से मना किया, जिसे हमने स्वीकार किया।”

पिछली बैठक में मानी गई थी सुरक्षा में चूक

इससे पहले 24 अप्रैल को हुई एक सर्वदलीय बैठक में सरकार ने 22 अप्रैल को पहलगाम के बायसरन घाटी में हुए आतंकी हमले को लेकर जानकारी दी थी। उस हमले में 25 पर्यटक और एक स्थानीय घोड़ेवाले की मौत हुई थी। उस बैठक में आईबी और गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने स्वीकार किया था कि सुरक्षा में चूक हुई है

आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की एकजुट मांग

बैठक में विपक्षी नेताओं ने एकजुट होकर आतंकवादी कैंपों पर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि सरकार को आतंकवाद के खिलाफ कठोर और त्वरित कदम उठाने चाहिए। सभी दलों ने इस बात पर सहमति जताई कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होगी और देशहित में सरकार को पूर्ण समर्थन दिया जाएगा

खड़गे का सवाल: तीन स्तर की सुरक्षा के बावजूद हमला कैसे?

खड़गे ने बैठक के दौरान सवाल उठाया कि, “जब पहलगाम में थ्री-टियर सिक्योरिटी थी, तो हमला कैसे हुआ?” उन्होंने इसे सिक्योरिटी फेल्योर और इंटेलिजेंस की लापरवाही करार दिया। साथ ही यह भी कहा कि सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए थी, जो नहीं हुई।

सर्वसम्मति: सरकार के हर निर्णय में विपक्ष साथ

बैठक के समापन पर खड़गे ने कहा, “आज की सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दलों ने एक सुर में कहा कि इस संकट की घड़ी में हम सब एक हैं। सरकार आतंकवाद के खिलाफ जो भी निर्णय लेगी, हम उसमें साथ खड़े रहेंगे।”

Tumblr        

Read More


Discover more from अपना रण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from अपना रण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading