Rooftop Farming: अब आपकी छत बन सकती है फल, फूल और सब्जियों की छोटी सी बगिया। बिहार सरकार ने शहरी क्षेत्रों में “छत पर बागवानी योजना” (Rooftop Farming Scheme) शुरू की है, जिसके तहत लोग अपने घर की छत पर बागवानी कर सकेंगे और इसके लिए सरकार 75% तक अनुदान भी दे रही है। यह योजना पटना, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों में लागू की गई है।
क्या है योजना का उद्देश्य?
इस योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में हरी-भरी छतों को बढ़ावा देना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना, और ऑर्गेनिक फल-सब्जियों के उत्पादन को बढ़ाना है। साथ ही इससे गर्मियों में घर की छतें भी ठंडी रहेंगी और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।
योजना के दो मुख्य घटक
1. फार्मिंग बेड योजना
2. गमले की योजना
1. फार्मिंग बेड योजना: 75% सब्सिडी के साथ
🔹कुल लागत: ₹48,574 प्रति इकाई
🔹सरकारी अनुदान: ₹36,430.50 (75%)
🔹लाभार्थी अंश: ₹12,143.50
🔹क्षेत्र की जरूरत: कम से कम 300 वर्ग फीट
🔹लाभ: 2 इकाइयों तक स्वयं के मकान के मालिकों को
सामग्री:
🔹पोर्टेबल फार्मिंग सिस्टम (40 वर्ग फीट खेती + 30 वर्ग फीट वॉक एरिया)
🔹ऑर्गेनिक गार्डनिंग किट (9 महीने के लिए)
🔹फलों के पौधों के बैग (6 यूनिट)
🔹पालक उगाने के बैग (5 यूनिट)
🔹ड्रिप सिस्टम, मोटर, बाल्टी
🔹ऑन-साइट सपोर्ट (18 बार)
2. गमले की योजना: सीमित स्थान वालों के लिए सुनहरा मौका
🔹कुल लागत: ₹8,975 प्रति इकाई
🔹सरकारी अनुदान: ₹6,731.25 (75%)
🔹लाभार्थी अंश: ₹2,243.75
🔹लाभ: अधिकतम 5 इकाइयों तक (संस्थानों को लाभ नहीं)
पौधों के विकल्प:
🔹फलदार पौधे: आम, अमरूद, नींबू, केला, चीकू (अधिकतम 5)
🔹औषधीय पौधे: तुलसी, एलोवेरा, करी पत्ता, स्टीविया, वसक (अधिकतम 5)
🔹फूलों के पौधे: गुलाब, चमेली, टैगोर, बोगनवेलिया (अधिकतम 10)
🔹सजावटी पौधे: मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, क्रोटन, क्रिसमस प्लांट (अधिकतम 10)
योजना में आरक्षण और प्राथमिकता
🔹सामान्य वर्ग: 78.6%
🔹अनुसूचित जाति: 20%
🔹अनुसूचित जनजाति: 1.4%
🔹महिलाओं को प्राथमिकता: 30% आरक्षण
कौन ले सकता है योजना का लाभ?
🔹शहरी क्षेत्रों में रहने वाले स्वयं के मकान के मालिक
🔹अपार्टमेंट के निवासी, लेकिन सोसाइटी की अनुमति आवश्यक
🔹शैक्षणिक और अन्य संस्थाएं – सिर्फ फार्मिंग बेड योजना के तहत, अधिकतम 5 इकाइयों तक
आवेदन कैसे करें?
1. बिहार सरकार के उद्यान निदेशालय की वेबसाइट पर जाएं
2. ‘छत पर बागवानी योजना’ सेक्शन में क्लिक करें
3. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें
4. अपनी अंश राशि (शेयर मनी) बैंक खाते में जमा करें
5. भुगतान की पुष्टि के बाद योजना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी
बागवानी से बढ़ेगी हरियाली और होगी तगड़ी बचत
Rooftop Farming Scheme शहरी लोगों के लिए एक शानदार पहल है। इससे न सिर्फ आप शुद्ध फल-सब्जियां उगा सकते हैं, बल्कि घर की छत का भी बेहतर उपयोग कर पाएंगे। कम लागत, अधिक सब्सिडी और पर्यावरण के लाभ— ये योजना हर दृष्टि से फायदेमंद है। अगर आप भी अपने घर की छत पर बगिया सजाना चाहते हैं, तो आज ही आवेदन करें और इस हरे-भरे बदलाव का हिस्सा है।
Read More
- Summer Kheti: गर्मियों में अपने जमीन को बनाए सोना
- Mung Ki Fasal: कृषि विभाग की चेतावनी: इन रसायनों का प्रयोग न करें, वरना होगा बड़ा नुकसान!
- Kheti Wala: गर्मियों में पौधों को दें ठंडी खाद, जड़ों को मिलेगी राहत व पौधे रहेंगे हरे-भरे
- Cultivation of Ginger: उच्च गुणवत्ता वाले बीज का करें चयन, पैदावार के साथ अधिक कमाई
- B.Sc Agriculture: Agriculture से बनाएं अपना भविष्य, पाएं लाखों की सैलरी
Discover more from अपना रण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

