उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। योगी सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जायद सीजन की 9 नई फसलों को फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की सुविधा में शामिल कर दिया है। इस फैसले से अब किसान न केवल प्राकृतिक आपदाओं में फसल नुकसान की भरपाई पा सकेंगे, बल्कि खेती के लिए सस्ता कर्ज भी हासिल कर सकेंगे।
अब इन फसलों को मिलेगा बीमा और KCC का लाभ
सरकार ने जिन नई फसलों को योजना में शामिल किया है, उनमें शामिल हैं:
मूंगफली
मक्का
मूंग
उड़द
पपीता
लीची
तरबूज
खरबूज
आंवला
इन फसलों की बुआई करने वाले किसान अब बीमा योजना और KCC का लाभ ले सकेंगे।
KCC से मिलेगा सस्ता कर्ज और ब्याज में छूट
KCC योजना के तहत किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण मिलेगा। समय पर ऋण चुकता करने पर 3% तक अतिरिक्त ब्याज में छूट भी दी जाएगी। केंद्र सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाकर ₹5 लाख कर दी है, जिससे अब किसान खेती में जरूरी खर्च को आसानी से पूरा कर पाएंगे।
प्राकृतिक आपदा में बीमा से मुआवजा
अब यदि बारिश, सूखा, बाढ़ या ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं से फसल खराब होती है, तो सरकार द्वारा दी जा रही फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को मुआवजा मिलेगा। यह कदम किसानों की आर्थिक सुरक्षा को और मजबूत बनाएगा।
मखाना की खेती को मिलेगा बढ़ावा
प्रदेश सरकार ने मखाना की खेती को भी बढ़ावा देने का फैसला लिया है। अब मखाना को स्केल ऑफ फाइनेंस में शामिल किया गया है, जिससे किसान मखाना की खेती के लिए भी आसान लोन ले सकेंगे।
पशुपालकों को भी मिली राहत
मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत यदि कोई किसान गिर, साहीवाल, थारपारकर या हरियाणा नस्ल की गाय की यूनिट लगाता है, तो उसे 40% तक सब्सिडी दी जाएगी।
बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के अंतर्गत हर विकासखंड में 25 लाभार्थियों को 50-50 मुर्गी चूजे मुफ्त दिए जाएंगे।
Read More
- Cultivation of Ginger: उच्च गुणवत्ता वाले बीज का करे चयन
- Miss Missy: दुनिया की सबसे महंगी गाय, “Missy” जिसकी कीमत उड़ाएगी आपके होश
- Gardening Tips: घर की छत पर लगाएं ये 3 हर्बल पौधे, सेहत का रखेंगे पूरा ख्याल
- Goat Farming: बकरियों को कब-कब लगवाएं कौन-कौन सा टीका, जानिए पूरी जानकारी
- Oyster Mushroom: 20-25 दिन में करें ऑयस्टर मशरूम की खेती, कम लागत में होगी बंपर कमाई
Discover more from अपना रण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

