66951cf1ef2e9 banana farming 281910302 16x9 1

आज के समय में किसान परंपरागत फसलों जैसे गेहूं और मक्का की बजाय अब नकदी फसलों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। केले की खेती (Banana Farming) ऐसी ही एक खेती है, जो पूरे साल उत्पादन और कमाई का जरिया बन सकती है। इसकी हर मौसम में डिमांड बनी रहती है, जिससे किसान स्थिर आमदनी कमा सकते हैं।

जलवायु और मिट्टी कैसी हो?

केला एक गर्म और सम जलवायु की फसल है, और इसे अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में बेहद सफलता मिलती है। इसकी खेती के लिए जैविक पदार्थों से भरपूर दोमट या मटियार दोमट भूमि आदर्श मानी जाती है। खेत की मिट्टी का pH 6 से 7.5 के बीच होना चाहिए, ताकि फसल को आवश्यक पोषक तत्व मिल सकें।

यदि मिट्टी अत्यधिक अम्लीय या क्षारीय है, तो केले की खेती सफल नहीं होती। इसके अलावा खेत में जलभराव की समस्या नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इससे फसल को नुकसान पहुंच सकता है। मिट्टी की जांच कराना बेहद ज़रूरी है ताकि आवश्यक पोषक तत्वों की कमी को समय रहते पूरा किया जा सके।

केले की उन्नत किस्में

केले की कई उन्नत और हाई-यील्डिंग किस्में बाजार में उपलब्ध हैं, जैसे:

✅ रोबस्टा (Robusta)

✅ सिंघापुरी

✅ ड्वार्फ कैवेंडिश

✅ बसराई

✅ हरी छाल

✅ अल्पान

✅ सालभोग

इन किस्मों में अच्छी उपज और रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है, जिससे किसानों को ज़्यादा मुनाफा मिल सकता है।

खेत की तैयारी और पौध रोपण

खेत की तैयारी के लिए सबसे पहले ढेंचा या लोबिया जैसी हरी खाद बोना लाभकारी होता है। ये मिट्टी की उर्वरकता को बढ़ाते हैं। इसके बाद खेत को 2-4 बार जोतें और समतल करें। मिट्टी को भुरभुरा बनाते समय एफवाईएम (FYM) यानी गोबर की खाद को मिलाएं।

गड्ढे में खाद डालने की विधि:

✅ 8-15 किलोग्राम नाडेप खाद

✅ 150-200 ग्राम नीम खली

✅ 250-300 ग्राम सिंगल सुपर फास्फेट

✅ 200 ग्राम नाइट्रोजन

✅ 200 ग्राम पोटाश

इन सभी खादों को जून से पहले गड्ढों में डालकर अच्छी तरह से मिट्टी मिला दें और फिर स्वस्थ पौधे लगाएं।

केले की रोपाई का समय

✅ अगर ड्रिप सिंचाई और पॉली हाउस की सुविधा है तो टिशू कल्चर से सालभर में कभी भी केले की खेती की जा सकती है। लेकिन सामान्य खेती के लिए:

✅ खरीफ सीजन (जून-जुलाई) में मृग बाग से पौध लगाना श्रेष्ठ होता है।

✅रबी सीजन (अक्टूबर-नवंबर) भी पौध रोपण के लिए उत्तम समय माना जाता है।

कमाई की संभावनाएं

केले की फसल एक साल में तैयार हो जाती है और हर पौधे से 20-25 किलो तक फल की संभावना होती है। बाजार में इसकी निरंतर डिमांड बनी रहती है, जिससे किसानों को अच्छी कीमत मिलती है। खासकर टिशू कल्चर पौधों से 30-35 टन प्रति एकड़ तक उत्पादन संभव है।

Tumblr

Read More


Discover more from अपना रण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from अपना रण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading