अगर आप कम खर्च में अधिक मुनाफा कमाने का तरीका खोज रहे हैं तो ऑयस्टर मशरूम की खेती (Oyster Mushroom Cultivation) एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह खेती न केवल कम जगह में की जा सकती है, बल्कि इसमें लागत भी बेहद कम आती है और मुनाफा शानदार होता है। यह मशरूम सिर्फ 20-25 दिनों में तैयार हो जाता है और इसकी डिमांड होटल, रेस्टोरेंट और सुपरमार्केट तक में जबरदस्त है।
भारत में ऑयस्टर मशरूम की मांग और उपज
भारत में सबसे ज़्यादा उगाए जाने वाले मशरूमों में से ऑयस्टर और ढिंगरी मशरूम का नाम प्रमुख है। ऑयस्टर मशरूम को उगाने के लिए ठंडी और नम जलवायु की आवश्यकता होती है। जुलाई से मार्च तक इसकी खेती आसानी से की जा सकती है, और जिन जगहों पर तापमान कम रहता है वहां साल भर इसकी खेती संभव है। यह मशरूम विश्व स्तर पर दूसरा सबसे ज़्यादा उगाया जाने वाला मशरूम है और इसकी उत्पादन क्षमता भी काफी अधिक होती है।
कैसे करें कम लागत में शुरुआत?
Oyster मशरूम को धान के पुआल (Straw) या गेहूं के भूसे पर आसानी से उगाया जा सकता है। भूसे को पहले फार्मेलिन और बाविस्टिन वाले घोल में 14-16 घंटे के लिए भिगोया जाता है। फिर इस मिश्रण को पक्के फर्श पर फैलाकर पानी निथारने दिया जाता है। ध्यान रहे कि भूसा इतना सूखा हो कि हाथ से दबाने पर पानी न निकले।
इसके बाद इस भूसे में स्पॉन (मशरूम बीज) मिलाया जाता है और उसे प्लास्टिक की थैलियों में भर दिया जाता है। थैलियों में कुछ छेद कर दिए जाते हैं जिससे अंदर हवा का संचार हो सके। 22-25 दिन में पहली फसल तैयार हो जाती है और फिर हर 5-7 दिन में नई उपज मिलती रहती है।
कमाई की गणना और फायदे
10 किलो भूसे से लगभग 20 थैलियाँ तैयार होती हैं, जिनमें 1 किलो स्पॉन की आवश्यकता होती है जिसकी कीमत करीब 100-150 रुपये प्रति किलो होती है। इन 20 थैलियों से 2-3 महीनों में करीब 100 किलो ताज़ा मशरूम तैयार होता है। इस मशरूम की बाजार में कीमत 400 से 500 रुपये प्रति किलो तक होती है। इसका मतलब है कि मात्र 20 थैलियों से 40,000 रुपये तक की कमाई हो सकती है। और यदि यह प्रक्रिया बार-बार दोहराई जाए तो यह व्यवसाय लाखों का मुनाफा दे सकता है।
ऑयस्टर मशरूम की खेती एक आसान, सस्ती और लाभकारी खेती है, जिसे कोई भी किसान या शौकिया उद्यमी अपने घर या बंद कमरे में शुरू कर सकता है। इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है और इसके पोषण तत्व इसे स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहतर बनाते हैं। यदि आप कम लागत, कम समय और अधिक लाभ वाले व्यवसाय की तलाश में हैं, तो ऑयस्टर मशरूम की खेती आपके लिए एक सुनहरा अवसर हो सकता है।
Read More
- Poultry Farming: साइंटिफिक तरीके से करें चूजों की देखभाल, पोल्ट्री फार्म से कमाये लाखों
- Krishi Yatra: पराली जलाने की जरूरत नहीं! ये 5 मशीनें कम खर्च में बना देंगी जैविक खाद
- Krishi Yatra: पशुपालकों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगा आसानी से लोन
- Kisan Wala: सरसों-गेहूं की कटाई के बाद करें काचरी की खेती
- Kisan ki baat: किसानों की आय बढ़ाने की योजनाएं, कितनी कारगर और कितना बदलाव?
Discover more from अपना रण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

