goat farming

Goat Farming: बकरी पालन एक लाभदायक व्यवसाय है, लेकिन इसके मुनाफे को बरकरार रखने के लिए बकरियों की मृत्यु दर कम करना बेहद ज़रूरी है। इसके लिए समय पर टीकाकरण (Vaccination) और संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाना जरूरी है।

गोट एक्सपर्ट्स का मानना है कि बकरियां दूसरे पशुओं की तुलना में हार्ड इम्यूनिटी वाली होती हैं, लेकिन कुछ बीमारियां यदि समय रहते नियंत्रित न की जाएं तो फार्म के अन्य जानवरों को भी प्रभावित कर सकती हैं।

बकरियों के लिए जरूरी टीके और उनका शेड्यूल(Goat Farming)

बीमारी का नामपहला टीकाबूस्टर डोज़पुनः टीकाकरण
खुरपका (FMD)3–4 महीने की उम्र परपहले टीके के 3–4 हफ्ते बादहर 6 महीने में
बकरी चेचक (Goat Pox)3–5 महीने की उम्र परपहले टीके के 1 महीने बादहर साल
गलघोंटू (HS)3 महीने की उम्र परपहले टीके के 23–30 दिन बादहर साल
बकरी प्लेग (PPR)3 महीने की उम्र परबूस्टर की आवश्यकता नहीं3 साल की उम्र पर दोबारा
इन्टेरोटोक्सिमिया3–4 महीने की उम्र परपहले टीके के 3–4 हफ्ते बादहर साल, एक महीने के अंतर पर दो बार

पैरासाइट संबंधित दवाइयां

  • कुकडिया रोग: 2–3 महीने की उम्र पर दवा पिलाएं, 3–5 दिन तक। फिर 6 महीने की उम्र में दोहराएं।
  • डिवार्मिंग (Anthelmintic): 3 महीने की उम्र में दें। बरसात शुरू होने और खत्म होने पर सभी बकरियों को साल में एक बार पिलाएं।
  • डिपिंग (Skin Parasite Treatment): सभी उम्र के बकरियों को सर्दियों की शुरुआत और अंत में साल में एक बार नहलाएं।

रेगुलर जांचें जो कराना जरूरी है:

रोग का नामकब कराएं जांचसंक्रमित पशु के लिए क्या करें
ब्रुसेल्लोलसिस6 और 12 महीने की उम्र परसंक्रमित पशु को गहरे गड्ढे में दफनाएं
जोहनीज डिजीज (JD)6 और 12 महीने की उम्र परसंक्रमित पशु को झुंड से अलग करें

निष्कर्ष:

बकरी पालन में अधिक मुनाफा और कम जोखिम तभी संभव है जब समय पर टीकाकरण, नियमित जांच और संक्रमण से बचाव के उपाय किए जाएं। बकरियों की सुरक्षा न केवल एक पशु की, बल्कि पूरे फार्म की सुरक्षा है। इसलिए वेटरनरी गाइडलाइन का पालन करें और स्वस्थ बकरी पालन से बेहतर आमदनी पाएं।

ज्यादा जानकारी के लिए अपने जानवर के डॉक्टर से संपर्क करें…

Tumblr

Read More


Discover more from अपना रण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By Admin

Discover more from अपना रण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading