The distance from the Maldives to India is 1792 kilometers, while for a trip to Lakshadweep, you only need to go 400 kilometers

GOOD LIFE: यदि आपको सुखमय जीवन ( GOOD LIFE) जीना है तो आपको अपनी जिंदगी में ये 9 बातें गांठ बान-कर रख लेनी चाहिए और किसी से भी उन बातों को बिल्कुल भी शेयर नहीं करना चाहिए। इसके तहत अपमान, धन, दान सहित इन 9 बातों को हमेशा गुप्त रखना हितकर होता है जो हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताने जा रहे हैं…

दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य ने अपने नीति ग्रंथ में लिखी हैं जीवन से जुड़ी कई बातें (GOOD LIFE)

दैत्यों के गुरु माने गए शुक्राचार्य महान ज्ञानी के साथ ही एक अच्छे नीति-कार भी थे। भगवान शिव के शिष्य शुक्राचार्य की कही गई नीतियां आज के समय में भी प्रभावशाली हैं। शुक्र नीति में शुक्राचार्य ने 9 ऐसी बातें बताई हैं, जिन्हें हर हाल में छुपाकर रखना चाहिए। अगर मनुष्य अपने से जुड़ी इन 9 बातों को किसी से बता दे या फिर किसी को पता चल जाए तो उस व्यक्ति के लिए यह नुकसानदायक साबित हो सकता है।

जानिए, सुखमय जीवन के लिए कौन सी हैं वे 9 बातें

आयुर्वित्तं गृहच्छिद्रं मंत्रमैथुनभेषजम्। दानमानापमानं च नवैतानि सुगोपयेतू।।

अर्थात व्यक्ति को अपनी आयु, ग्रह और गृह के दोष, मंत्र, मैथुन, धन, औषधि, दान, मान-सम्मान, अपमान और अपनी अयोग्यता को छुपाकर रखना चाहिए अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

FACEBOOK

READ MORE


Discover more from अपना रण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By Admin

Discover more from अपना रण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading