Sankalp: आप यदि कोई काम करने जा रहे हैं पर उस काम के प्रति आपका कोई संकल्प या करने की ललक नहीं है तो ऐसे में ज्यादा स्थिति यह बन सकती हैं कि आप जो काम करने जा रहे हैं वह या तो बीच रास्ते में छूट जाएगा या फिर आपका मोह उस कार्य से हट जाएगा। जो कि आपके तरक्की के राह में बड़ी बाधा भी बन सकती है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से जाने ऐसा क्यों…
एक समय की बात है जब बुद्ध अपने शिष्यों को पढ़ा रहे थे, उन्होंने पढ़ाते हुए अपने शिष्यों से कहा कि तुम्हें पता है लोहे से ज्यादा शक्तिशाली अग्नि है और अग्नि से ज्यादा शक्तिशाली जल। इसपर एक शिष्य ने बुद्ध से पूछा कि इन चट्टानों से ज्यादा शक्तिशाली कौन हो सकता है, ये तो बहुत कठोर और अटल हैं।
गौतम बुद्ध ने दिया सुंदर जवाब
प्रसंग के अनुसार एक बार गौतम बुद्ध अपने शिष्य के साथ किसी पहाड़ी क्षेत्र से गुजर रहे थे। रास्ते में शिष्य ने बड़ी-बड़ी चट्टानें देखीं। विशाल और मजबूत चट्टानों को देखकर शिष्य ने बुद्ध से पूछा कि क्या इन चट्टानों से भी ज्यादा कोई और शक्तिशाली हो सकता है?
बुद्ध ने जवाब देते हुए कहा कि इन चट्टानों से ज्यादा लोहा शक्तिशाली है। लोहे की मार से बड़ी-बड़ी चट्टानें टूट सकती हैं। शिष्य बोला कि मतलब लोहा सबसे शक्तिशाली है?
बुद्ध ने कहा कि नहीं, लोहे से ज्यादा शक्तिशाली अग्नि है। अग्नि लोहे को तपाकर उसका रूप बदल सकती है। शिष्य फिर बोला कि मतलब अग्नि सर्वशक्तिमान है?
बुद्ध ने जवाब दिया कि नहीं, जल अग्नि को ठंडा कर सकता है। ये बात सुनकर शिष्य सोच में पड़ गया। बुद्ध समझ गए कि शिष्य की जिज्ञासा अभी शांत नहीं हुई है। शिष्य फिर बोला कि जल से ज्यादा शक्तिशाली कौन है? बुद्ध ने कहा कि वायु जल की दिशा बदल सकती है, लेकिन वायु भी सबसे ज्यादा शक्तिशाली नहीं है।
बुद्ध ने आगे कहा कि इस संसार में सर्वशक्तिमान सिर्फ हमारी संकल्प शक्ति है। हमारी संकल्प शक्ति से हम पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि और आकाश को नियंत्रित कर सकते हैं। संकल्प शक्ति से ही हमारे अंदर कठोरता, उष्णता, शीतलता को काबू किया जा सकता है। इसीलिए संकल्प शक्ति ही सबसे शक्तिशाली है।
कथा से हमें क्या सीख मिलती है
इस कथा की सीख यह है कि अगर हम सफलता के साथ उन्नति पाना चाहते हैं तो इसके लिए हमें हमारी संकल्प शक्ति को मजबूत करना होगा। किसी काम के लिए संकल्प करें तो उसे पूरा करने तक आराम नहीं करना चाहिए।
READ MORE
- GOOD WORK: अच्छा काम मन में आते ही कर लेना चाहिए
- Faith: भगवान पर भरोसा रखें, सफलता जरूर मिलेगी
- What is Camera exposure?
- Learn how to achieve better shots with the Rule of Thirds
- लीनियर संपादन, नान लीनियर और ऑन-लाइन या लाइव संपादन क्या होता है…
Discover more from अपना रण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


सही है।