person doing thumbs up

GOOD WORK: आपको जब भी कोई अच्छा काम करने का विचार आए, तुरंत उसे कर लें क्योंकि अच्छा विचार आज के समय में बहुत कम आता है। आइए इसे पोस्ट के माध्यम से समझते हैं…

GOOD WORK: एक प्रचलित लोक कथा के अनुसार एक बार आधी रात के बेला में एक संत के घर का दरवाजा किसी ने खटखटाया। दरवाजा खोला तो देखा कि उनका शिष्य बाहर खड़ा था और उसके हाथ में धन से भरी थैली थी। शिष्य ने संत को प्रणाम किया और बोला कि गुरुदेव मुझे ये धन अभी दान करना है।

संत ने कहा कि दान तो सुबह भी कर सकते हो, इतनी रात में आने की जरूरत नहीं थी। शिष्य ने जवाब दिया कि गुरु जी आप ही समझाते हैं कि जब भी आपके मन में अच्छा काम करने का विचार आए तो वह काम तुरंत कर देना चाहिए, बाद में मन बदल भी सकता है। बुरा काम करने से पहले बार-बार सोचना चाहिए, लेकिन अच्छा काम तुरंत करना चाहिए। मैंने सोचा कि अगर मैं अभी नहीं गया तो बुरे विचारों की वजह से सुबह तक मेरा मन बदल सकता है। इसीलिए मैं ये धन लेकर अभी आपके पास लेकर आ गया हूं।

शिष्य की ये बातें सुनकर संत ने उसे गले लगा लिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति इस बात को जीवन में उतार ले तो वह कभी भी बुरे काम नहीं कर सकता है और उसे अपने जीवन में कभी भी असफलता का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कथा से हमें सीख मिलती है

इस छोटी सी कथा की सीख यह है कि हमारे मन में कई तरह के विचार हमेशा चलते रहते हैं। अगर कभी भी हम कुछ अच्छा काम करने के बारे में सोच रहे हैं तो वह तुरंत कर देना चाहिए। वरना बुरे विचारों की वजह से हमारा मन बदल सकता है। बुरा काम करने से पहले बार-बार सोचेंगे तो हम अधर्म से बच सकते हैं।

FACEBOOK

READ MORE


Discover more from अपना रण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

One thought on “GOOD WORK: अच्छा काम मन में आते ही कर लेना चाहिए”

Comments are closed.

Discover more from अपना रण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading