Ramotsav 2024: 30 दिसंबर 2023,अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रति से पहले पीएम मोदी ने रघुपति के नगरी को नए रेलवे स्टेशन और अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का उपहार दिया है। यहां पीएम मोदी 8 किमी लंबा रोड शो किया। जहाँ लोगों ने उन पर फूल की बरसात की है। इसके बाद मोदी ने अयोध्या स्टेशन का भी लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने 6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
मोदी इस बीच एक दलित धनीराम मांझी के घर भी पहुंचे जहाँ उन्होंने चाय पिया। इसके बाद पीएम ने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या धाम का इनॉगरेशन किया। इसके अलावा मोदी 15 हजार 700 करोड़ के 46 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। वहीं भविष्य में एक लाख से ज्यादा लोग प्रतिदिन इन साधनों से अयोध्या की यात्रा कर सकते हैं।
अयोध्या धाम में रोड शो के दौरान पीएम मोदी का भव्य स्वागत
करीब एक लाख लोगों ने 51 जगहों पर PM का स्वागत किया। अयोध्या में आज सिर्फ राम के जयकारे और भजन गूंज रहे। 12 जगहों पर संत-महंत और 23 संस्कृत विद्यालयों के 1895 वैदिक छात्रों ने मंत्र और शंख ध्वनि से स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “एक समय था, जब यहीं अयोध्या में रामलला टेंट में विराजमान थे। आज पक्का घर सिर्फ रामलला को ही नहीं बल्कि पक्का घर, देश के 4 करोड़ गरीबों को मिल रहा है। आज का भारत अपने तीर्थों को भी संवार रहा है, वहीं डिजिटल टेक्नोलॉजी की दुनिया में छाया हुआ है।”
प्रभु श्री राम की प्राण प्रिय नगरी है अयोध्या
यूपी के CM योगी आदित्य ने कहा कि- प्रभु श्री राम की प्राण-प्रिय नगरी, श्री अयोध्या जी अपने चिर-पुरातन वैभव के साथ सज और संवर रही हैं। प्रभु के आगमन के पहले प्रधानमंत्री का संकल्प था, अयोध्या को सुंदरतम् नगरी के रूप में स्थापित करेंगे।
भगवान राम त्रेता युग में पुष्पक विमान से अयोध्या आए थे, आज प्रधानमंत्री ने अयोध्या वासियों को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करके उन्हें भव्य उपहार दे दिया है। यह वही अयोध्या है जहां आने की बात तो दूर, नाम लेने में लोग संकोच करते थे। आज एक नया रिकॉर्ड भी बन गया है। अयोध्या सबसे अधिक बार आने वाले प्रधानमंत्री में मोदी का नाम है।
Ramotsav 2024: अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की महत्वपूर्ण जानकारी…
- राम मंदिर के तर्ज पर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन भी बनकर तैयार है। इसे 10 हजार स्क्वायर मीटर में 2 फ्लोर में बनाया गया है।
- स्टेशन को बंशी पहाड़पुर के पत्थरों से एक मुकुट, दो शिखर और आद पिरामिडों से मंदिर की आकृति दी गई है।
- भवन में यात्रियों की सुविधा के लिए 6 लिफ्ट और 4 एस्केलेटर लगाए गए है। दिव्यांगों के लिए शौचालय और बच्चों की देखभाल के लिए अलग से कमरा बनाया गया है।
- होटल के कमरे की तरह ट्रिपल बेड डॉरमेट्री, फूड प्लाजा, क्लॉक रूम, यात्रियों के बैठने की व्यवस्था और स्टेशन मास्टर कक्ष के अलावा रुकने के लिए 214 बेड की डोरमेट्री भी है।
- नए भवन में 7 एंट्री और 7 एग्जिट गेट बनाए गए हैं। इसके अलावा परिसर में वाटर टैंक भी बनाया गया है। भवन का निर्माण 2019 में शुरू हुआ था।
अब पढ़िए महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बारे में…
- महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट राम मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है। गेट और दीवारों पर राम मंदिर की झलक दिखती है।
- टर्मिनल बिल्डिंग के नए भवन में 7 शिखर हैं। इसमें से एक मुख्य शिखर बीच में और आगे 3 और पीछे 3 शिखर हैं। मुख्य भवन में 7 खंभों का इस्तेमाल किया गया है, जो रामायण के 7 कांड को दर्शाते हैं।
- एयरपोर्ट के बाहर तीर-धनुष का बड़ा म्यूरल लगाया गया है, जो श्रीराम के पुरुषार्थ का प्रतीक है। वहीं, एयरपोर्ट की लैंडस्केपिंग में रंगों के प्रयोग को पंच तत्वों से प्रेरित होकर रखा गया है।
- एयरपोर्ट के पहले चरण की लागत लगभग 1,462.97 करोड़ रुपए है। नई टर्मिनल बिल्डिंग कुल 6500 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनी है। क्षमता सालाना 10 लाख यात्रियों की है।
- अयोध्या एयरपोर्ट का निर्माण 821 एकड़ में होगा है। पहले चरण में 2200 मीटर रनवे का निर्माण किया गया है। दूसरे चरण में 3125 मीटर और तीसरे चरण में 3750 मीटर लंबा रन-वे बनाने की है। जिस पर बड़े जहाज भी उतर सकेंगे।
- पहले चरण में अयोध्या से दिल्ली, अयोध्या से अहमदाबाद और अयोध्या से मुंबई के लिए उड़ानें शुरू होंगी। 6 जनवरी को पहली फ्लाइट सुबह 11.55 बजे दिल्ली से उड़ान भरेंगी।
- 11 जनवरी से अहमदाबाद से अयोध्या और अयोध्या से अहमदाबाद के लिए उड़ानें मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होंगी। इसके अलावा 15 जनवरी से मुंबई के लिए अयोध्या से सीधी उड़ाने शुरू होगी।
- एयरपोर्ट के बाहर तीर-धनुष का बड़ा म्यूरल लगाया गया है, जो श्रीराम के पुरुषार्थ का प्रतीक है। वहीं, एयरपोर्ट की लैंडस्केपिंग में रंगों के प्रयोग को पंच तत्वों से प्रेरित होकर रखा गया है।
- एयरपोर्ट के पहले चरण की लागत लगभग 1,462.97 करोड़ रुपए है। नई टर्मिनल बिल्डिंग कुल 6500 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनी है। क्षमता सालाना 10 लाख यात्रियों की है।
- अयोध्या एयरपोर्ट का निर्माण 821 एकड़ में होगा है। पहले चरण में 2200 मीटर रनवे का निर्माण किया गया है। दूसरे चरण में 3125 मीटर और तीसरे चरण में 3750 मीटर लंबा रन-वे बनाने की है। जिस पर बड़े जहाज भी उतर सकेंगे।
- पहले चरण में अयोध्या से दिल्ली, अयोध्या से अहमदाबाद और अयोध्या से मुंबई के लिए उड़ानें शुरू होंगी। 6 जनवरी को पहली फ्लाइट सुबह 11.55 बजे दिल्ली से उड़ान भरेंगी।
- 11 जनवरी से अहमदाबाद से अयोध्या और अयोध्या से अहमदाबाद के लिए उड़ानें मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होंगी। इसके अलावा 15 जनवरी से मुंबई के लिए अयोध्या से सीधी उड़ाने शुरू होगी।
पीएम मोदी का अयोध्या वासियों को सौगात
- पीएम मोदी ने राम पथ, भक्ति पथ और धर्म पथ का लोकार्पण किया।
- एनएच- 27 से राम जन्मभूमि मंदिर तक 4 लेन को मिली सौगात
- बड़ा बुआ रेलवे ओवरब्रीज का पीएम मोदी ने किया लोकार्पण
- एनएच- 330 से अयोध्या एयरपोर्ट तक 4 लेन सड़क उद्घाटन
- प्रधानमंत्री ने राम की पौड़ी पर दर्शन दीर्घा का शिलनयास किया।
- अयोध्या को 15,700 करोड़ रुपये की परियोजना की सौगात दी।
- 46 परियोजनाओं का पीएम मोदी ने किया लोकार्पण
पीएम मोदी की बड़ी बातें
- सरकार अयोध्या को स्मार्ट बना रही है।
- अयोध्या की पुरानी पहचान को वापस लाना है।
- अयोध्या में निकास की गंगा बह रही है।
- अयोध्या पूरे यूपी को विकास की दिशा देगी।
- भारत का मिजाज अयोध्या से स्पष्ट है।
- उज्जवला योजना से महिलोओं का जीवन बना।
- मोदी जो करता है वो करता है।
- 22 जनवरी को पूरा देश जगमग होना चाहिए।
- भारत में अब तक 315 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज बने हैं।
- हम चांद, सूरज और समुद्र की गहराई नाप रहे हैं।
- देश विकास के पथ पर अग्रसर है।
- 21वीं सदी में भारत को सबसे आगे ले जाएंगे।
- 22 जनवरी को लेकर उत्सुक हूँ- मोदी
पीएम मोदी ने कहा- आज पूरी दुनिया उत्सुकता के साथ 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रही है। अयोध्या वासियों का ये उत्साह स्वाभाविक है। भारत की मिट्टी के कण-कण और जन-जन का मैं पुजारी हूं। मैं भी उतना ही उत्सुक हूं। ये उत्साह उमंग आज अयोध्या की सड़कों पर नजर आ रहा था। ऐसा लग रहा था कि पूरी अयोध्या नगरी सड़क पर उतर आई है। इस प्यार के लिए आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। बोलिए- सियावर रामचंद्र की जय, सियावर रामचंद्र की जय, सियावर रामचंद्र की जय…।
वहीं लोगों से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि 22 जनवरी को आप अपने घर में श्री राम ज्योति जलाएं, शाम के समय दीपावली मनाएं, राम आ रहे हैं। अयोध्या आप 23 जनवरी के बाद ही आएं। 22 को यहां आने का प्रयत्न न करें।
READ MORE
- Bhopal Gas Tragedy 1984
- All you need to know about ‘YASHOBHOOMI’
- संपादन का अर्थ, उद्देश्य, महत्व और संपादन में पुनर्लेखन
- Shirshak lekhan ke siddhant
- टेलीविजन स्टूडियो की संरचना और समाचार कक्ष की संरचना
Discover more from अपना रण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

