pexels photo 9729879Photo by Centre for Ageing Better on <a href="https://www.pexels.com/photo/demonstration-of-people-wearing-masks-with-placards-and-banners-9729879/" rel="nofollow">Pexels.com</a>

जनसम्पर्क अभियान का सीधा अर्थ है ‘जनता से संपर्क रखना।’ जनसंपर्क एक प्रक्रिया है जो एक उद्देश्य से व्यक्ति या वस्तु की छवि, महत्व एवं विश्वास को समूह अथवा समाज मे स्थापित करने में सहायक होती है।जनसंचार के विभिन्न उपकरणों के माध्यम से समाज या समूह से जीवंत संबंध बनाने में यह सेतु का कार्य करती है।

जनसम्पर्क अभियान की अवधारणा

अभियान का उद्देश्य किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति के लिए कार्य करता है यह उद्देश्य राजनीतिक मार्केटिंग या इसका प्रसार कहें किसी भी तरह का हो सकता है।

जनसंपर्क अभियान ऐसे प्रतिबद्ध योजनाओं के अनुरूप कार्य करते हैं, जिससे जनसंपर्क अधिकारी अपने उद्देश्यों को पूरा कर सकता है। इन अभियानों की सहायता से ही एक जनसंपर्क अधिकारी अपनी संस्था के प्रति जनमत निर्माण का कार्य सफलतापूर्वक कर सकता है।

जनसम्पर्क अभियान में क्यों, कौन , कहाँ, क्या , कब पर ध्यान दिया जाता है।

img 20210708 1433331763528828166383504
  1. संवाद करने का उद्देश्य क्या है।
  2. हमारा लक्षित श्रोता कौन है।
  3. हमारा लक्षित श्रोता कहाँ रहता है।
  4. अभियान कब शुरू किया जाए।
  5. जनरुचि को प्रेरित करने के लिए क्या करना जरूरी है।

जनसम्पर्क अभियान में जरूरी बातें

  1. लक्षित श्रोता क्या सोचता है?
  2. उस वातावरण की स्थित में हमारी क्या स्थित है।
  3. मीडिया रणनीति
  4. जिस फील्ड में काम कर रहे हैं उसकी समस्या को परिभाषित करना….. ◆ व्यक्तिगत समस्याओं का पता लगाना गेटकीपर से पता लगानाफील्ड रिपोर्ट से समस्याओं का पता लगानामीडिया सामग्री का विश्लेषण करके समस्याओं का पता लगाना। ◆ रिसर्च के माध्यम से।
  5. योजना बनाना( किस तरह अभियान को करना है)।
  6. बजट निर्धारित करना।
  7. मोनिटरिंग या मूल्यांकन करना।

जनसम्पर्क अभियान की सहायता से विभिन्न उद्देश्य को सफलतापूर्वक पूरा किया जाता है। यह अभियान ही जनता और संस्थान के बीच एक सेतु का कार्य करते हैं।

apnaran

READ MORE


Discover more from अपना रण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By Admin

Discover more from अपना रण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading