
अरुणाचल प्रदेश भारत के पूर्व में आते हुए, सूरज इस राज्य में सबसे पहले उगता है, इसलिए, राज्य को अरुणाचल प्रदेश नाम मिला, जो कि सूरज उगने वाला पहला क्षेत्र है।
- अरुणाचल प्रदेश की सीमाएं दक्षिण में असम, दक्षिण पूर्व में नागालैंड, पूर्व में म्यानमार ,पश्चिम में भूटान, और उत्तर में तिब्बत से जुड़ी है।
- 1962 में तीन भारतीय युद्ध के दौरान अरुणाचल प्रदेश के अधिकांश भाग को अस्थाई रूप से चीनी सेना ने अपने कब्जे में ले लिया था।
- पूर्वोत्तर के राज्यों की तुलना में अरुणाचल प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है।
- अरुणाचल प्रदेश की स्थापना 20 फरवरी 1987 को हुई।
- अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर है और यही सबसे बड़ा शहर भी है।
- अरुणाचल प्रदेश कुल 23 जिलों से मिलकर बना हुआ है।
- अरुणाचल प्रदेश की जनसंख्या 13,83,727(2011 की जनगणना के अनुसार) है और जनसंख्या के आधार पर यह 27 वें स्थान पर आता है।
- अरुणाचल प्रदेश की राज्य भाषा अंग्रेजी है।
- अरुणाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री प्रेम खंडू थुंगन थे।
- भीष्म नारायण सिंह अरुणाचल प्रदेश के पहले राज्यपाल थे।
- अरुणाचल प्रदेश का आधुनिक इतिहास 24 फरवरी 18 से 26 को यंडाबू संधि होने के बाद ,असम में ब्रिटिश शासन लागू होने के बाद से प्राप्त होता है।
- श्री विभासु दास शास्त्री जी ने नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी(NEFA) का नाम बदलकर अरुणाचल प्रदेश रखा।
- 1972 में अरुणाचल प्रदेश को केंद्र शासित राज्य बनाया गया था। इस सब के बाद 20 फरवरी 1987 को या भारतीय संघ का 24 वां राज्य बनाया गया।
- अरुणाचल प्रदेश में तवांग मठ भारत का सबसे बड़ा मठ है , और तिब्बत में लहासा में पोटला पैलेस के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मठ है।
- अरुणाचल प्रदेश का राजकीय पशु मिथुन है।
- अरुणाचल प्रदेश का राजकीय पक्षी हॉर्नबिल है।
- अरुणाचल प्रदेश का राज्य पेड़ होलोंग है।
- अरुणाचल प्रदेश का राज्य फूल फॉक्स्टेल आर्किड है।
- अरुणाचल प्रदेश में 26 प्रमुख जनजातियां और 100 से अधिक उप जनजातियां निवास करती हैं।
- अरुणाचल प्रदेश राज्य की 13% जनसंख्या बौद्घ धर्म को मानती है।
- अरुणाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा न्यिषी भाषा बोली जाती है।
- अरुणाचल प्रदेश की प्रमुख नदियों में कामेंग , सुबनगिरी, सियांग( ब्रह्मापुत्र), दिबांग , लोहित और नोआ दिहिंग नदियां शामिल है।
- अरुणाचल प्रदेश का जलवायु ऊँचाई के साथ-साथ बदलता रहता है।
Discover more from अपना रण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


You must be logged in to post a comment.