
छत्तीसगढ़ भारत का एक राज्य है। इसका गठन १ नवम्बर 2000 को हुआ था और यह भारत का 26वां राज्य है। पहले यह मध्य प्रदेश के अन्तर्गत था। डॉ॰ हीरालाल के मतानुसार छत्तीसगढ़ ‘चेदीशगढ़’ का अपभ्रंश हो सकता है। कहते हैं किसी समय इस क्षेत्र में 36 गढ़ थे, इसीलिये इसका नाम छत्तीसगढ़ पड़ा।
- छत्तीसगढ़ का क्षेत्रफल 1,36,034 वर्ग किलोमीटर है।
- छत्तीसगढ़ की जनसंख्या 2,55,40,196 है।
- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर है।
- छत्तीसगढ़ की मुख्य भाषा हिंदी है।
- 26 मई राज्य के रूप में 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आया यह पहले मध्यप्रदेश का हिस्सा था, जिसे निकालकर इसे अलग राज्य छत्तीसगढ़ बनाया गया।
- प्राचीन काल में छत्तीसगढ़ क्षेत्र को दक्षिण कोशल के नाम से जाना जाता था।
- दक्षिण कोशल क्षेत्र का उल्लेख रामायण और महाभारत में भी मिलता है।
- छठी और बारहवीं शताब्दी के बीच सरभपूरिया, पांडू वंशी, सोमवंशी ,कलचुरी और नागवंशी शासकों ने इस क्षेत्र पर शासन किया है।
- छत्तीसगढ़ के पूर्व में दक्षिणी झारखंड और उड़ीसा, पश्चिम में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से उत्तर में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में आंध्र प्रदेश से घिरा है।
- छत्तीसगढ़ क्षेत्रफल के हिसाब से देश का नवा बड़ा राज्य है और जनसंख्या की दृष्टि से इसका 17 वा स्थान है।
- राज्य में 80% आबादी कृषि और संबंधित गतिविधियों में लगी है।
- छत्तीसगढ़ में आग्नेय, कायांतरित और तलछट क्षेत्रों में अनेक प्रकार के खनिज पाए जाते हैं।
- छत्तीसगढ़ में विश्व का सबसे अधिक किंबरलाइट भंडार क्षेत्र है।
- छत्तीसगढ़ में वन खनिज और भूजल प्राकृतिक संसाधनों का असीम भंडार है।
- रायपुर ,बिलासपुर, दुर्ग ,राजनांद गांव, रायगढ़ और कोरबा छत्तीसगढ़ के प्रमुख रेलवे स्टेशन है।
Discover more from अपना रण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


You must be logged in to post a comment.