images28129127573192467876270.
सिक्किम

सिक्किम भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक पर्वतीय राज्य है। अंगूठे के आकार का यह राज्य पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान से लगा हुआ है। भारत का पश्चिम बंगाल(बङ्गाल) राज्य इसके दक्षिण में है। 

  • संविधान के 38 वें संशोधन के अनुसार, 26 अप्रैल 1975 को सिक्किम भारत का 22 वां राज्य बना।
  • सिक्किम पूर्वी हिमालय में स्थित एक छोटा सा पहाड़ी राज्य है इसके उत्तर पूर्व में तिब्बत ,पश्चिम में नेपाल, पूर्व में भूटान और दक्षिण में पश्चिमी बंगाल है।
  • सिक्किम भारत की खूबसूरत राज्यों में से एक है, यह पहाड़ी और वादियों से घिरा राज्य है सिक्किम में दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंघा स्थित है।
  • नामची के नजदीक सोलो कोक पहाड़ी पर भगवान शिव के 108 फीट लंबी प्रतिमा है, यह मंदिर सिक्किम के प्रमुख पर्यटन केंद्र में से एक है, सिक्किम का यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है।
  • इस राज्य का बॉर्डर यानी सीमा 3 देशों से सटी है चीन ,नेपाल और भूटान। देश के अंदर इसकी सीमा पश्चिम बंगाल से लगी हुई है।
  • रोडोडैंडल सिक्किम का मुख्य पेड़ है।
  • रेड पांडा सिक्किम का राष्ट्रीय पशु है।
  • सिक्किम के लोग खास वनस्पति की रक्षा के लिए अग्रसर हैं।
  • सिक्किम भारत का एकमात्र राज्य है जहां मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे की देखरेख एक अलग मंत्रालय करती है।
  • भारत के साथ उत्तरी पूर्वी राज्य को सात बहनों के रूप में जाना जाता है जिसमें अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम ,असम, मणिपुर ,त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय शामिल है । सिक्किम को इन राज्यों का भाई कहा जाता है क्योंकि यह भौगोलिक रूप से इन राज्यों से बिल्कुल अलग है और जाती उसे भी अन्य राज्यों से गहरा रिश्ता नहीं है।
  • सिक्किम की राजधानी गंगतोक है और यह सबसे बड़ा शहर है।
  • सिक्किम का कुल क्षेत्रफल 7000 वर्ग किलोमीटर है। जहां कुल छह लाख की आबादी रहती है।
  • सिक्किम में हर साल मार्च से मई माह के बीच अंतर राष्ट्रीय पुष्प महोत्सव का आयोजन किया जाता है।
  • चांग यहां का स्थानीय मद्य है जो खास मौके पर पिया जाता यह शराब बास से बनती है।
  • गंगटोक से 23 किलोमीटर दूर रूम टेक में शानदार बौद्ध मठ है जहां 11 करमापा की प्रतिमा स्थापित है।

Discover more from अपना रण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By Admin

Discover more from अपना रण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading