images6148776607273991940
Punjab

Let’s know about Punjab In Hindi

पंजाब (Punjab) शब्द फारसी के दो शब्दों “पंज” और “आब” के संयोग से बना है । पंज का अर्थ है पाँच और आब का अर्थ पानी । इसका अर्थ होता है । पांच नदियों का प्रदेश । 1 नवम्बर 1966 को पंजाब अस्तित्व में आया । इसका हिंदी भाषी क्षेत्र हरियाणा और पर्वतीय क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में शामिल कर लिया गया । सिखों का सर्वाधिक पवित्र स्थल स्वर्ण मन्दिर अमृतसर में स्थित है ।

  • पंजाब की स्थापना 1 नवंबर 1966 को की गई थी। इस ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में या दावा किया जाता है कि इस राज्य में वह जगह है जहां सिंधु घाटी सभ्यता का गठन हुआ था।
  • पंजाब में 15वीं और 16वीं शताब्दी में , सिख धर्म का उदय हुआ, पंजाब में गुरु नानक देव जी ने सिख धर्म की स्थापना की, उनके बाद यहां 9 गुरु हुए।
  • पंजाबी भाषा विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में 10वें स्थान पर है, और कनाडा में बोली जाने वाली भाषा में यह तीसरे नंबर पर आता है।
  • पंजाब को भारत का प्रवेश द्वार कहा जाता है क्योंकि विदेशी हमलावरों को पंजाब से होकर भारत में प्रवेश मिलता था, पंजाब को भारत की तलवार भी कहा जाता है क्योंकि यहां के लोग ‘बहादुर’ की श्रेणी में गिने जाते हैं, जिन्होंने विदेशी हमलावरों के साथ बहुत युद्ध लड़े और उसको जीतने में भी अहम भूमिका निभाई है।
  • पंजाब क्षेत्र के कारण भारत कभी भी कबड्डी में नहीं हारा है।
  • पंजाबी लोग अपने खास मेहनत नवाजी और शेर दिल जैसे साहस के कारण भी महसूस मशहूर हैं।
  • ऐसा माना जाता है कि पंजाब, एक समय भारत ईरान क्षेत्र का हिस्सा रहा है।
  • पंजाब की भूमि बहुत उपजाऊ है इसलिए इसे स्वर्ण फसल के नाम से भी जाना जाता है।
  • पंजाब का क्षेत्रफल 50,362 वर्ग किलोमीटर है। यह क्षेत्र के अनुसार भारत का 20वा सबसे बड़ा राज्य है। इसकी आबादी लगभग 27 मिलियन है।
  • जनसंख्या के अनुसार पंजाब भारत का 16वा सबसे बड़ा राज्य है।
  • पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ है।
  • पंजाब कुल 22 जिलों से मिलकर बना है।
  • पंजाब का सबसे बड़ा शहर लुधियाना है।
  • पंजाब का सबसे छोटा शहर फतेहगढ़ साहिब है।
  • पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री गोपी चंद्र भार्गव थे।
  • पंजाब के प्रथम राज्यपाल चंदूलाल माधवलाल त्रिवेदी थे।
  • पंजाब का राज्य पशु काला हिरण है।
  • पंजाब का राज्य पक्षी बाज है।
  • पंजाब की राज्य नदी सिंधु नदी है।
  • पंजाब का राज्य वृक्ष शीशम का वृक्ष है।
  • पंजाब की राज्य भाषा पंजाबी है।
  • ईशा से 800 से 400 वर्ष पूर्व पंजाब को त्रिगर्त कहते थे जिस पर कटोच राजा राज करते थे।
  • प्राचीनतम राज्यों में यूनानी ,मौर्य, कुषाण, शक, गुप्त सहित अनेक वंश का शासन रहा है।
  • मध्यकाल (MEDIEVAL DAYS) में यह प्रदेश मुस्लिम शासकों के आधिपत्य में रहा था। जिसमें गजनबी, खिलजी, गौरी, तुगलक, लोधी और मुगल वंशजों का अधिकार रहा।
  • पंजाब में गुरु अंगद ने गुरुमुखी लिपि की रचना की और गुरु रामदास ने अमृतसर शहर बसाया।
  • अंग्रेजों और सिखों के बीच 2 युद्धों के बाद 1849 में पंजाब प्रांत ब्रिटिश शासन के अधीन हो गया।
  • भारत के बंटवारे के समय पंजाब राज्य को दो भागों में बांट दिया गया पूर्वी पंजाब जो कि भारत के हिस्से में आया और पश्चिमी पंजाब जो कि पाकिस्तान के हिस्से में गया।
  • पटियाला और पेप्सू दोनों को सम्मिलित करके पंजाब राज्य का गठन किया गया।
  • पंजाब राज्य के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर में जम्मू कश्मीर, उत्तर पूर्व में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में हरियाणा और राजस्थान है।
  • पंजाब में सिंधु ,रावी ,व्यास और सतलज नदियां बहती हैं।
  • पंजाब में भौगोलिक क्षेत्र के 86% भागों पर खेती की जाती है।
  • चावल और गेहूं यहां की मुख्य फसल है। इसके अलावा मक्का, चना, दाल ,गन्ना ,तिलहन ,आलू, मशरूम, शहद, मिर्च एवं कपास का उत्पादन भी यहां किया जाता है।
  • पटियाला, अमृतसर, जालंधर, अंबाला, भटिंडा, पंजाब के मुख्य रेलवे स्टेशन है।
  • पंजाब में चार नागरिक विमान क्लब अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और जालंधर में है।
  • वैशाखी, लोहरी, होली, दशहरा और दिवाली पंजाब के मुख्य त्योहार है।
  • पंजाब का भांगड़ा नृत्य न केवल भारत का बल्कि विश्व में भी प्रसिद्ध है।
  • पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री भी भारत में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली फिल्म इंडस्ट्री है।
  • पंजाब के पर्यटन स्थल – स्वर्ण मंदिर, अकालतख्त, जलियांवाला बाग ,दुर्गियाना मंदिर, वाघा बॉर्डर, मोती बाग पैलेस, शीश महल, रॉक गार्डन, दोहरा किला।

Discover more from अपना रण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By Admin

Discover more from अपना रण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading