
Let’s know about Delhi in Hindi
दिल्ली भारत की राजधानी शहर है और देश के दिल के रूप में माना जाता है। शहर अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत के लिए लोकप्रिय है। शहर के कुछ प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मारकों को होस्ट करता है और समय के साथ विकसित कर रहा है।
DELHI
- भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था , इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष भारत के प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले पर तिरंगा फहराया जाता है , जो कि दिल्ली में ही स्थित है।
- दिल्ली की स्थापना सन 1649 ईस्वी में मुगल सम्राट शाहजहां ने किया था।
- 1649 में दिल्ली का नाम दिल्ली नहीं था इसका नाम ‘शाहजहानाबाद’ था जिसे बाद में बदलकर दिल्ली कर दिया गया।
- जब भारत में अंग्रेजों का शासन था तब ब्रिटिश सरकार की राजधानी कोलकाता थी । जिसके बाद सन् 1912 में ब्रिटिश सरकार ने दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी बना दिया , जो वर्तमान में भारत के राजधानी के रूप में है।
- दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर जापान का टोक्यो शहर है वहीं दिल्ली शहर दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर में दूसरे स्थान पर आता है।
- दिल्ली की कुल आबादी 25 मिलियन यानी लगभग 2.5 करोड़ के करीब है।
- दिल्ली का ‘खरी बावली बाजार’ एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा मसाला बाजार है , यह बाजार पुरानी दिल्ली के फतेहपुरी मस्जिद के पास स्थित है।
- दिल्ली में ‘Lotus टेंपल’ एक ऐसा मंदिर है जो कि पूरे एशिया में प्रसिद्ध है।
- एक रिपोर्ट के अनुसार (कोरोना के समय को छोड़ कर) दिल्ली में हर रोज 8000 लोग, देश विदेश से आते हैं।
- दिल्ली का अक्षरधाम हिंदू मंदिर पूरी दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू परिषद है, जिसे 2007 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में विश्व का सबसे बड़ा व्यापक हिंदू मंदिर के तौर पर, स्थान दिया गया है।
- दिल्ली के नेहरू पैलेस को एशिया का सबसे बड़ा आईटी बाजार कहा जाता है, जहां सस्ते दामों पर पायरेटेड सॉफ्टवेयर या कहे टोरेंट सॉफ्टवेयर सस्ते में आपको मिल सकते हैं।
- दिल्ली की आजादपुर मंडी को एशिया का सबसे बड़ी फल और सब्जी की मंडी/बाजार (Market) के रूप में माना जाता है।
- दिल्ली की पूरी यातायात व्यवस्था सीएनजी गैस का प्रयोग करती है यहां ऑटो, रिक्शा से लेकर डीटीएस बसें भी सीएनजी गैस का प्रयोग करती है।
- दिल्ली का लगभग 20% भूभाग वनों से ढका हुआ है, जिसके कारण यहां हरियाली की कोई कमी नहीं है।
- दुनिया की सबसे ऊंची इटो के द्वारा बनाई गई मीनार, जिसे कुतुब मीनार के नाम से जाना जाता है, दिल्ली के महरौली क्षेत्र में स्थित है जिसकी ऊंचाई 238 फुट है, इस मीनार को ‘कुतुबुद्दीन ऐबक’ ने बनवाया था।
- दिल्ली भारत की राजधानी होने के साथ-साथ भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश भी है । जिसे 1 नवंबर 1956 को भारत का केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया था।
- दिल्ली को ‘भारत का दिल’ कहा जाता है क्योंकि दिल्ली में पूरे भारत के लोग निवास करते हैं।
- ऐसा माना जाता है कि दिल्ली सात बार उजड़ी है और 7 बार दोबारा सजाई गई है।
- दिल्ली वर्तमान में दो भागों में विभाजित है जिन्हें पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली के नाम से जाना जाता है।
- दिल्ली एक व्यवसाई नगरी है जो संपूर्ण विश्व में व्यापार के लिए प्रसिद्ध है।
- दिल्ली के पुरानी दिल्ली का चांदनी चौक और नई दिल्ली का कनॉट प्लेस का बाजार बहुत प्रसिद्ध है।
- दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन ,संसद भवन ,पीएमओ, इंडिया गेट आदि महत्वपूर्ण भवन और दफ्तर स्थित है।
- दिल्ली में स्थित ‘डॉल म्यूजियम’ अपने अनोखी फन के कारण पूरी दुनिया में फेमस है।
- दिल्ली का विश्व पुस्तक मेला पूरे विश्व में बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है ये दिल्ली में हर वर्ष मनाया जाता है।
- दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थल है – लाल किला, इंडिया गेट, कुतुब मीनार, पुराना किला, फिरोज़ शाह स्टेडियम, कोटला लोधी पार्क, जामा मस्जिद, गौरी शंकर मंदिर, बिरला मंदिर, शीशगंज गुरुद्वारा, निजामुद्दीन दरगाह, हुमायूं का मकबरा, जंतर मंतर, लोटस टेंपल, अक्षरधाम ,करोल बाजार, कनॉट प्लेस, चांदनी चौक आदि बहुत से ऐतिहासिक स्थल है इसके साथ यहाँ और भी स्थल है जहाँ घुमा जा सकता है।
- दिल्ली का गांधी नगर मार्केट एशिया का सबसे बड़ा रेडीमेड वस्त्र/कपड़ा बाजार है यह पूर्वी दिल्ली में स्थित, सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक और उत्तर प्रदेश से 4 किलोमीटर की दूरी पर है।
- भारत की सबसे बड़ी मस्जिद जामा मस्जिद है जो कि दिल्ली में स्थित है।
- दिल्ली का उल्लेख महाभारत में इंद्रप्रस्थ के रूप में भी हुआ है जो कि पांडवों की राजधानी थी।
- भारत के शिक्षा का प्रमुख केंद्र दिल्ली को ही माना जाता है यहां दिल्ली विश्वविद्यालय, इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, जेएनयू विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, सीबीएससी की मुख्य बिल्डिंग आदि शामिल है।
- दिल्ली के पांच गेट सबसे मशहूर है जिनमें अजमेरी गेट, कश्मीरी गेट, लाहोरी गेट, दिल्ली गेट, तुर्कमान गेट शामिल है।
- दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी हवाई अड्डा एशिया का सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डों में से एक है।
- भारतीय रेलवे का दिल्ली जंक्शन प्रमुख रेलवे जंक्शन है।
- भारत का दूसरा सबसे पुराना क्रिकेट स्टेडियम फिरोजा शाह कोटला क्रिकेट मैदान है।
- दिल्ली का लोहा पुल अपनी एक खास अहमियत रखता है ।यह सबसे लंबे समय तक और सबसे पुराने पुल में से एक है, इससे ‘ब्रिज नंबर 249’ भी कहा जाता है। इस पुल का निर्माण कार्य सन 1863 में शुरू हुआ और 1866 में बनकर तैयार हो गया। 1867 में इसे सार्वजनिक उपयोग के लिए इसे खोल दिया गया। इसका निर्माण ईस्ट इंडिया रेलवे द्वारा 1,616,335 पाउंड में पूर्ण किया गया था। यह डबल डेट वाला स्टील ट्रस ब्रिज है।
Discover more from अपना रण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


You must be logged in to post a comment.