प्रकृति ने हमें कई ऐसे फल दिए हैं जो न केवल स्वाद में बेहतरीन हैं बल्कि शरीर को भी मजबूत बनाते हैं। इन्हीं में से एक है ब्रेडफ्रूट (Breadfruit)। यह फल विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर का समृद्ध स्रोत है, जो कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। यही वजह है कि आज इसकी मांग मार्केट में तेजी से बढ़ रही है। अगर आप खेती से अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो ब्रेडफ्रूट की खेती एक शानदार विकल्प बन सकता है।
क्या है ब्रेडफ्रूट?
ब्रेडफ्रूट एक उष्णकटिबंधीय फल है जो बाहर से तरबूज जैसा दिखता है, लेकिन इसका स्वाद पके हुए आलू या ब्रेड जैसा होता है। इसमें विटामिन C, पोटैशियम, आयरन और डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ-साथ पाचन को भी दुरुस्त करते हैं। इसे उबालकर, भूनकर या फ्राई कर के खाया जा सकता है। इसके आटे से रोटियां और अन्य व्यंजन भी तैयार किए जाते हैं।
ब्रेडफ्रूट की खेती कैसे करें?
ब्रेडफ्रूट की खेती मुख्यतः उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में की जाती है। भारत, दक्षिणी चीन, जावा और दक्षिण-पूर्व एशिया इसके प्रमुख उत्पादक क्षेत्र हैं।
- जलवायु: इसकी खेती के लिए गर्म और आर्द्र जलवायु उपयुक्त होती है।
- मिट्टी: अच्छी जल निकासी वाली दोमट या बलुई दोमट मिट्टी में इसकी खेती बेहतर होती है।
- सिंचाई: पौधों को शुरुआत में नियमित सिंचाई की आवश्यकता होती है, लेकिन जब पेड़ परिपक्व हो जाता है तो पानी की आवश्यकता कम हो जाती है।
- बुवाई का तरीका: इसके पौधे ग्राफ्टिंग या कटिंग के माध्यम से तैयार किए जाते हैं। एक बार लगाने के बाद यह पेड़ सालों तक फल देता है।
ब्रेडफ्रूट से होने वाली कमाई
ब्रेडफ्रूट एक दीर्घकालिक फसल है। एक बार पेड़ लग जाए तो 3-4 साल बाद इसमें फल लगना शुरू हो जाता है और फिर यह हर साल उपज देता है। एक परिपक्व ब्रेडफ्रूट पेड़ से 60 से 100 फल तक मिल सकते हैं। इसकी बाजार में कीमत आमतौर पर ₹30 से ₹100 प्रति फल होती है, जो क्षेत्र और मांग पर निर्भर करती है।
यदि आप एक एकड़ में लगभग 100 पेड़ लगाते हैं तो सालाना 3 से 5 लाख रुपये तक की कमाई संभव है। इस फल की औषधीय और पौष्टिक गुणों के कारण इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है, जिससे किसान को अच्छा लाभ मिलता है।
Read More
- Gehun Ki Baat: गेहूं की नरई से उर्वराशक्ति बढ़ाने के 3 वैज्ञानिक तरीके
- Garhani Greens: जंगल से निकलकर शहरी थाली में पहुंचता झारखंड का सुपरफूड
- Khudiram Bose: 19 वर्ष में अमर शहीद
- Sheep Farming: भेड़ पालन से करें लाखों की कमाई, ऊन, मांस और खाद बेचकर पाएं जबरदस्त
- What is Camera exposure?
Discover more from अपना रण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

