images285293743099817256470881.
नागालैंड
  • चावल नागाओं का प्रमुख भोजन है, जिसे वह मीट के साथ खाते हैं। ये मीट मुख्यतः पोर्क, बीफ या चिकन का होता है। लेकिन ये सांप, घोंगे, चूहे, गिलहरी, कुत्ते, बिल्ली, मिथुन (बैल जैसी दिखने वाली एक पशु की प्रजाति), भैंसे, हिरन, मकड़ी, चिड़िया, केंकड़ा, बंदर, मधुमक्खी का लार्वा, झींगा, लाल चींटियां भी बड़े चाव से खाते हैं।
  • नागालैंड में दिमापुर एक मात्र हवाई अड्डा है। यहा के लिए दिल्ली और कोलकात्ता से सिधी वायु सेवाए उपलब्ध है।
  • नागालैंड का प्रमुख रेलवे स्टेशन दिमापुर है। जो भारत के अन्य स्टेशनो से जुडा हुआ है।
  • दिमापूर पूर्वोत्तर भारत के अनेक शहरो से सडक मार्ग से जुडा है। दिमापुर से नागालैंड की राजधानी कोहिमा की दूरी 74 किलोमीटर है।
  • नागालैंड की राजधानी कोहिमा है।
  • नागालैंड का क्षेत्रफल 16579 वर्ग किलोमीटर है।
  • नागालैंड की मुख्य भाषा अंग्रेजी हिंदी के साथ-साथ 16 आदिवासी बोलियां हैं।
  • नागालैंड 1 दिसंबर 1963 को भारतीय संघ का 16वा राज्य बना।
  • नागालैंड राज्य पूर्व में म्यानमार , उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम में असम और दक्षिण में मणिपुर (Manipur) से घिरा हुआ है।
  • नागालैंड राज्य पूर्व में 98 सेल्सियस तथा 96 सेल्सियस देशांतर तथा भूमध्य रेखा के उत्तर में 26.6 सेल्सियस तथा 27.4 सेल्सियस अक्षांश के बीच बसा हुआ है ।
  • नागालैंड कुल 11 जिलों से मिलकर बना है।
  • नागालैंड राज्य का राजकीय वृक्ष एल्डर है।
  • नागालैंड राज्य का राजकीय पशु मिथुन है।
  • नागालैंड राज्य का राजकीय फूल फोडोडेन्ड्रान है।
  • नागालैंड राज्य का राजकीय पक्षी ब्लाइथ्स ट्रेगोपन है।
  • आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के पूरब में बसे नागालैंड में बहुत से लोग किसी भाषा में या बोलकर बात नहीं करते हैं।
  • यहां के अधिकतर लोग अपने पैरों में कड़ा पहनते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे उन्हें पेड़ों पर चढ़ने में आसानी होती है। यहां की संस्कृति के अनुसार अधिकतर लोग रंग-बिरंगी चादर भी पहनते हैं।

Discover more from अपना रण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By Admin

Discover more from अपना रण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading