
त्रिपुरा (Tripura) राज्य की स्थापना 21 जनवरी 1972 में हुई थी और इस राज्य की राजधानी अगरतला है। त्रिपुरा में 8 जिले हैं और इस राज्य का क्षेत्रफल 10,492 वर्ग किलोमीटर है।
- त्रिपुरा में बांस से वस्तुओं का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जाता है।
- त्रिपुरा के लोकप्रिय नृत्यों की बात की जाये तो गारिया, मसक, सुमानी, झूम, ओर लेबांग बूमानी यहां के बहुत प्रसिद्द और लोकप्रिय नृत्य हैं।
- त्रिपुरा का पुराना नाम कीरत देश था लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि कीरत देश का वजूद कितने से कितने समय तक था।
- त्रिपुरा कुल 8 जिलों से मिलकर बना है।
- क्षेत्रफल के लिहाज से त्रिपुरा का 27 वां स्थान है।
- त्रिपुरा का राज्य पशु फ़रीज पर्णवानर है।
- त्रिपुरा का राज्य पक्षी हारा शाही कबूतर है।
- त्रिपुरा का राज्य वृक्ष अगर है।
- त्रिपुरा का राज्य पुष्प नागेसर है।
- त्रिपुरा की मुख्य नदियां:- जूरी, धलाई, मान, गोमती, खोखाई, मधरी, लोंगाई एवं हावड़ा नदियां हैं।
- त्रिपुरा की जलवायु उष्णकटिबंधीय है।
- त्रिपुरा की आधिकारिक भाषा इंग्लिश और कोकबोरोक हैं और इसके अलावा बंगाली लोगों की ज़्यादा आबादी होने की वजह से यहां बंगाली सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा है।
- त्रिपुरा शब्द संस्कृत से लिया गया है और इसका मतलब है 3 शहर।
- त्रिपुरा भारत का तीसरा सबसे छोटा राज्य है यानि कि गोवा और सिक्किम के बाद त्रिपुरा ही सबसे छोटा राज्य है।
- त्रिपुरा के जीविका का आधार कृषि है, और झूम तरीके से यहां कृषि की जाती है।
- त्रिपुरा प्रदेश की अपनी अनोखी संस्कृति है । राज्य के इतिहास को त्रिपुरा नरेश के बारे में “राजमाला” गाथाओं एवं मुसलमान इतिहासकारों के वर्णनों में जाना जा सकता है । महाभारत एवं पुराणों में भी त्रिपुरा का उल्लेख मिलता है । त्रिपुरा नरेश की मदद 14वी शताब्दी में बंगाल के शासको द्वारा किये जाने का उल्लेख है ।
- त्रिपुरा के मुख्य रेलवे स्टेशन:- अगरतला, धर्मनगर, और कुमारघाट है।
- त्रिपुरा का मुख्य हवाई अड्डा अगरतला हवाई अड्डा है।
Discover more from अपना रण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


You must be logged in to post a comment.