भारत में पारंपरिक खेती के साथ-साथ अब पशुपालन का रुझान भी तेजी से बढ़ रहा है। खासतौर पर भेड़ पालन (Sheep Farming) एक ऐसा व्यवसाय है, जिससे कम लागत में शानदार मुनाफा कमाया जा सकता है। भेड़ों से प्राप्त ऊन, मांस, दूध, खाद और चमड़ी जैसे उत्पादों की बाजार में अच्छी खासी मांग है। यदि आप कम समय में अपनी आय बढ़ाना चाहते हैं तो भेड़ पालन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
भेड़ पालन क्यों है फायदेमंद?
भेड़ पालन मुख्य रूप से ऊन उत्पादन के लिए किया जाता है। भारत के कई हिस्सों में ऊन की अच्छी मांग होती है, और इससे बने वस्त्र काफी महंगे दामों पर बिकते हैं। ऊन के अलावा, भेड़ का मांस (मटन), दूध, जैविक खाद और चमड़ी भी पशुपालकों को अतिरिक्त आय का साधन प्रदान करते हैं। इन सभी उत्पादों को बेचकर किसान एक सीजन में ही अच्छा लाभ कमा सकते हैं।
भेड़ पालन कैसे करें?
1. स्थान का चयन: भेड़ पालन के लिए खुले, हवादार और सूखे स्थान का चयन करें। जमीन समतल और जल निकासी वाली होनी चाहिए।
2. स्वच्छता का ध्यान: भेड़ों को रखने के स्थान पर साफ-सफाई बेहद जरूरी है, ताकि संक्रमण न फैले।
3. भोजन और पानी: भेड़ों को घास, अनाज और पोषणयुक्त चारा दें। साथ ही शुद्ध पेयजल की सुविधा रखें।
4. ऊन की कटाई: हर 6 महीने में एक बार भेड़ों का ऊन काटा जाता है, जिसे बाद में बाजार में बेचा जा सकता है।
5. स्वास्थ्य देखभाल: समय-समय पर टीकाकरण और चिकित्सकीय जांच आवश्यक है।
भेड़ पालन से कितनी होगी कमाई?
एक भेड़ की कीमत लगभग ₹7000 से ₹8000 तक होती है।
एक वर्ष में एक भेड़ से दो बार ऊन प्राप्त किया जा सकता है, जिसकी बाजार में अच्छी कीमत मिलती है।
एक भेड़ से सालाना लगभग 1.5 से 2 किलोग्राम ऊन निकलती है, जिसकी कीमत ₹300 से ₹500 प्रति किलोग्राम होती है।
इसके अतिरिक्त, भेड़ का मांस, दूध, खाद और चमड़ी भी अलग-अलग बेची जा सकती है।
यदि आप 20-25 भेड़ों से शुरुआत करते हैं तो एक साल में ₹2 लाख से ₹3 लाख तक की कमाई की संभावना होती है।
Read More
- Chicory cultivation: आलू को टक्कर देती फसल! चकोरी की खेती से कमाएं ज़बरदस्त मुनाफा
- Onion Crop: प्याज की फसल में पर्पल ब्लॉच रोग: लक्षण, कारण और प्रभावी बचाव
- Kisan ki Baat: बंजर ज़मीन में भी होगी बंपर पैदावार, बेल की गोमा यशी किस्म से कमाएँ लाखों
- Garhani Greens: जंगल से निकलकर शहरी थाली में पहुंचता झारखंड का सुपरफूड
- Krishi Yatra: ऊंचे तापमान में बगीचे की देखभाल, फलों के पेड़ों को गर्मी से कैसे बचाएं
Discover more from अपना रण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

