हम शायद अभी तक इसी सोच में थे की क्रिकेट विश्व का सबसे महंगा खेल है। पर हुजूर ध्यान दीजिए, फीफा वर्ल्ड कप 2022(Qatar:- FIFA WORLD CUP 2022) कतर में 20 नवंबर से शुरू हो रहा है। जिसको खेल के महाकुंभ के साथ लक्ष्मी का वरदान भी कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
जी हां, जहां क्रिकेट फाइनल जीतने वाले टीम को वर्तमान में 20 करोड़ के अंदर की धनराशि प्राप्त होती है वहीं फुटबॉल के इस मेले में विजेता टीम को इनाम स्वरूप 344 करोड़ रुपए की राशि दी जाती है। वहीं उपविजेता को 245 करोड़ रुपए तो वहीं 17 से 32 वें स्थान तक आने वाली टीमों को 74 करोड़ की राशि दी जाती है।

FIFA:- INTERNATIONAL FEDERATION OF FOOTBALL ASSOCIATION
ऐसे में आज यानी 20 नवंबर से फुटबॉल की दुनिया का महाकुंभ कहा जाने वाला FIFA विश्व कप मध्य एशिया के कतर देश में शुरू होने जा रहा है।
हम आपको बता दें कि, कतर ने 2010 में, 2022 के FIFA वर्ल्ड कप के बिडिंग को अपने नाम कर लिया था। यह देश 3 सितंबर 1971 यानी भारत के 23 साल आजाद होने के बाद आजाद हुआ। और देखिए, अब अपने देश में फुटबॉल के महाकुंभ का आयोजन करने जा रहा है।
जबकि, 1930 में जब पहली बार जब फीफा वर्ल्ड कप खेला गया था तब से लेकर अब तक भारत जैसे विकसित देश ने इस आयोजन में भाग नहीं लिया है। वहीं आज फीफा वर्ल्ड कप 2022 की मेजबानी कर रहे कतर और इक्वाडोर के बीच मैच का शुरुआत होने जा रहा है।
2022 के इस फीफा वर्ल्ड कप को कतर में साकार होते, देखने के लिए कतर ने लगभग 12 वर्ष लगाए और इस समय के दौरान उसने भारतीय रुपए में देखें तो लगभग 17.60 लाख करोड़ रुपए खर्च कर दिए।
यह बात इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कतर की gross domestic product yaani GDP, लगभग 22 लाख करोड़ के करीब है। वहीं कतर की आबादी 28 लाख है जबकि भारतीय मुद्रा में देखें तो एक रियाल, 22.11 रुपए, के बराबर है।
कतर ने फीफा विश्व कप आयोजन को साकार करने के लिए 7 स्टेडियम, 100 होटल और एक नए शहर को भी बसा दिया है।
समस्याओं ने भी किया कतर को परेशान
द गार्जियन की एक रिपोर्ट की माने तो फीफा वर्ल्ड कप की तैयारी में लगे लगभग 6 हजार 700 कामगार की मौत हुई परंतु अमर उजाला और आज तक के रिपोर्ट्स को देखें तो, इसे फीफा कमेटी और अध्यक्ष ने सिरे से नकारते हुए अमेरिका के CNN NEWS CHANNEL के माध्यम से कहा कि यह सब भ्रामक बातें हैं असल में हकीकत कुछ और है। इसकी पूरी जानकारी आपको नीचे लिंक के माध्यम से मिल जाएगी।
अब बात करते हैं की भारत के लिए क्यों है यह खास
इसका सीधा जवाब ये है कि, इस बार भारत की तरफ से डॉलर 22 बिलियन के वैल्यू की एडटेक कंपनी BYJU’S भी, फीफा कप की स्पॉन्सर है। ये तो आपने Lionel Messi के, byju लोगो के कपड़े पहने, देख ही लिया होगा। और ज्यादा जानकारी के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ…. जय हिन्द…
REFERENCES
- https://www.amarujala.com/world/more-than-6500-migrant-workers-have-died-during-construction-work-of-qatar-world-cup-football-tournament-2022
- https://www.aajtak.in/sports/football/story/fifa-world-cup-2022-qatar-is-mistake-former-fifa-president-sepp-blatter-know-more-details-tspo-1571208-2022-11-08
- https://www.dw.com/hi/how-many-people-died-for-the-qatar-world-cup/a-63814117
READ MORE
- Bangluru: प्रधानमंत्री मोदी ने केम्पेगौड़ा की 108 फीट कास्य प्रतिमा का किया अनावरण, वंदे भारत के पांचवे ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
- CHHATH PUJA: लोकजीवन और सूर्योपासना
- मसहूर भारतीय कॉमेडियन गजोधर भैया ( RAJU SHRIVASTAV) का 58 वर्ष की उम्र में निधन
- Videography और Visual literacy क्या है? विस्तार से बताइए..
[…] Qatar:- FIFA WORLD CUP 2022 Starting from November 20,2022 […]