समुद्र किनारे गई एक मलेशियाई महिला की अचानक किस्मत बदल गयी है। उसके हाथ समुद्र में तैरती एक ऐसी चीज लगी है, जिसने उसे करोणपति बना दिया है, हालांकि, पहले दिन तो वो उस चीज को किनारे पर ही छोड़ कर चली आई थी लेकिन दूसरे दिन जब वह उसे घर उठा कर लाई तो महिला को पता चला कि वह चीज कितनी बेशकीमती है।
मलेशियाई मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 41 वर्षीय महिला का नाम एडा जोरिना लॉन्ग है। एडा अपने परिवार के साथ मछली पकड़ कर गुजारा करती थी। लेकिन पिछले दिनों जब वह समुद्र किनारे गई तो उसके हाथ एक प्लास्टिक नुमा कचरा लगा। एटा टू रीना ने इसे समुद्र कचरा समझ वहीं फेंक दिया और घर चली आई। लेकिन जब वह अगले दिन वहां पहुंची तो फिर से वही चीज मिली।
इस बार एडा उसे घर उठा लाई। एडा ज़ूरीना ने इसके बारे में जांच पड़ताल की तो सच्चाई जान उसके होश उड़ गए। वास्तव में, वह भूरे रंग की मॉम जैसी लगने वाली व्हेल मछली का अपशिष्ट था जिसे व्हेल मछली का उल्टी यानी ambergris कहा जाता है जो कि बेहद कीमती होता है।
बताया गया है कि एक्सपर्ट की 13 जल्द ही इस एम्बरग्रीस का मुआयना करेगी और इसके बाद इसकी असल कीमत का खुलासा होगा। हालांकि अभी अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत करोड़ों में जाएगी। क्योंकि इस एम्बरग्रीस का साइज काफी बड़ा है। कुल मिलाकर महिला की किस्मत खुल गई है उसके यहां जल्द ही करोड़ों रुपए लगने वाले हैं।
READ MORE
- The Development of Photography
- Different types Of camera
- ग्लोबल मीडिया के अंतर्गत वैश्विक सूचना प्रवाह का स्वरूप
- जॉन एलिया(JOHN ELIA): मेरे कमरे का क्या बयां करू, यहाँ खून थूका गया है शरारत में
- विज्ञापन अभियान के बारे में बताते हुए विज्ञापन की आचार सहिंता का उल्लेख कीजिए
Discover more from अपना रण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

