images2819291700094711946828147.
श्रीलंका (@googlephotos)

श्रीलंका दक्षिण एशिया में हिन्द महासागर के उत्तरी भाग में स्थित एक द्वीपीय देश है। यह INDIA के दक्षिण में स्थित है, भारत से श्रीलंका की दूरी मात्र 31 किलोमीटर ही है।

श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर कोलंबो है जो कि देखा जाए तो समुद्री परिवहन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बन्दरगाह है।

श्रीलंका के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

  • वर्ष 1972 तक श्री लंका का नाम सीलोन था जिसे बदल कर लंका कर दिया गया और वर्ष 1978 में इसके आगे सम्मानजनक शब्द श्री जोड़कर श्रीलंका कर दिया गया।
  • श्रीलंका को दुनिया में चाय की राजधानी होने का तबका दिया जा सकता है, मगर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि, यहाँ चाय(TEA) का आगमन 1867 में हुआ था। चाय से पहले श्रीलंका कॉफी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर था, मगर चाय ने कॉफ़ी की जगह ले ली।
  • श्रीलंकावासी ‘हाँ’ कहने में भारतवासियों की तरह सिर ऊपर-नीचे हिलाने की बजाए दाएं-बाएं हिलाते हैं, इस समय ऐसा लग सकता है कि जैसे वो ‘न’ कह रहे हों ।
  • यहाँ एक ऐसा भी मठ है जहाँ महात्मा बुद्ध के दांत रखे गए हैं, इस मठ को श्रीलंका में बड़ी श्रद्धा से देखा जाता है।
  • श्रीलंका की साक्षरता दर 92 प्रतिशत है, यह पूरे दक्षिण एशिया में सबसे अधिक है।
  • श्रीलंका एक बहोत ही छोटा सा द्वीप देश है जिसका कुल क्षेत्र फल 65,610 वर्ग किलोमीटर है।
  • श्रीलंका की प्राचीन राजधानी अनुराधापुर थी लेकिन वर्तमान राजधानी श्री जयवर्धनपुरा है।
  • श्रीलंका की दो राष्ट्रीय भाषाएं हैं , सिंहला और तमिल।
  • श्रीलंका का राष्ट्रीय खेल वॉलीबॉल है, पर यहाँ क्रिकेट ज्यादा पसंद किया जाता है।
  • श्रीलंका दुनिया का ऐसा पहला देश है, जिसका पहला प्रधानमंत्री एक महिला थी।
  • श्रीलंका में सिर्फ एक ही INTERNATIONAL AIRPORT है जो कोलंबो शहर में है।
  • श्रीलंका के संगीत को बैला(BAILA) संगीत कहते हैं जिसको वहाँ के लोग काफी पसंद करते हैं।
  • श्रीलंका की मशहूर शराब को अराक (ARRACK) कहते हैं जो नारियल ,फल, चावल और गन्ने के रस से बनती है।
  • बॉलीवुड में काम करने वाली अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस श्रीलंका की ही रहने वाली हैं।

Discover more from अपना रण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By Admin

Discover more from अपना रण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading