download281294232591972883105650.
Bangladesh Map (@wikipedia)

बांग्लादेश , दक्षिण एशिया में स्थित एक देश है यह भारतीय उपमहाद्वीप के पूर्वोत्तर भाग में पद्मा ( गंगा ) और जमुना ( ब्रह्मपुत्र ) नदियों के डेल्टा में स्थित है ।

यह देश गंगा (पद्मा) नदी के उपजाऊ मैदानों में स्थित है और बंगाल की खाड़ी को सीमांकित करता है। बांग्लादेश पश्चिम, उत्तर और पूर्व में भारत के विभिन्न राज्यों की सीमाएँ बनाता है और दक्षिण पूर्व में म्यांमार (बर्मा) के साथ एक छोटी सीमा साझा करता है ।

यहाँ दुनिया की सबसे बड़ी नदी डेल्टा है, जो कि ब्रह्मपुत्र और गंगा नदी द्वारा बनाई गई है। बंगाल के सुंदरवन में बाघों का बसेरा है, जो कि मैन्ग्रोव और डेल्टा में घूमते रहते हैं। एशिया में सबसे लंबे समय तक प्राकृतिक निर्बाध समुद्र तट के लिए कॉक्स बाजार बीच है, जो 150 किमी लंबा है। उपमहाद्वीप का सबसे पुराना चाय बागान मल्नीचेर्रा चाय एस्टेट है।

बांग्लादेश के कुछ और महत्वपूर्ण बिंदु

  • बंगाल टाइगर का घर माने जाने वाले सदाबहार सुन्दरवन की करीब 40 फीसद हिस्सा भारत में और 60 फीसद हिस्सा बांग्लादेश में है।
  • बांग्लादेश विश्व का ऐसा देश है जहाँ पर वेश्यावृत्ति को कानूनी मान्यता प्राप्त है। एक रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश में करीब 1 लाख से भी ज्यादा महिलाएं देश व्यापार का हिस्सा हैं।
  • बांग्लादेश की राजधानी ढाका है जो बांग्लादेश का सबसे बड़ा शहर है, जहाँ की आबादी करीब 1.5 करोड़ है।
  • ढाका को ‘मस्जिदों का शहर’ भी कहा जाता है।
  • वैसे तो बांग्लादेश क्षेत्रफल के हिसाब से छोटा सा देश है फिर भी आबादी के मामले में यह विश्व का 8 वे नम्बर का बड़ा देश है। बांग्लादेश की आबादी 16 कारोड़ से ज्यादा है।
  • बांग्लादेश का राष्ट्रगान “अमर सोनार बांग्ला” है जिसे रबिन्द्रनाथ टैगोर ने लिखा था और ये दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रगान है जिसे आज तक कोई भी पूरा याद नहीं कर पाया है।
  • बांग्लादेश का राष्ट्रीय खेल कबड्डी है पर क्रिकेट यहाँ पर सबसे ज्यादा खेला जाने वाला खेल है।
  • बांग्लादेश सन 1971 के पहले पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था जो कि पश्चिमी पाकिस्तान (अब पाकिस्तान) का अंग था। लेकिन 1971 में पाकिस्तान से भारत ने इसे आज़ाद करा लिया और इसे बांग्लादेश का नाम देकर एक नया देश बना दिया।
  • ताज्जुब की बात यह है कि बांग्लादेश में 2000 से भी ज्यादा पत्रिकाएं और समाचार पत्र प्रकाशित होते हैं जबकि यहाँ पाठकों की संख्या कुल आबादी के केवल 15 प्रतिशत ही है।
  • बांग्लादेश में हर साल 80 से भी अधिक फिल्में बनती हैं।
  • बांग्लादेश की करीब 80 फीसद आबादी खेती करती है हालांकि उनकी आय का मुख्य स्रोत कपड़ों की निर्यात है।

Discover more from अपना रण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By Admin

Discover more from अपना रण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading