images2822293398092629414648878.
जम्मू और कश्मीर के कुछ मुख्य आकर्षण

जम्मू और कश्मीर 5 अगस्त 2019 तक भारत का एक राज्य था जिसे अगस्त 2019 में द्विभाजित कर जम्मू और कश्मीर एवं लद्दाख नमक दो केंद्र शासित प्रदेश के रूप में स्थापित कर दिया गया। यह राज्य पहले ब्रिटिश भारत में जम्मू और कश्मीर रियाशत नामक शाही रिएशत हुआ करता था।देश आज़ाद होने के दौरान इसके राजा हरी सिंह थे।

जम्मू और कश्मीर के कुछ मुख्य आकर्षण

  • श्रीनगर स्थित शामीमार बाग को मुगल सम्राट जहांगीर ने अपनी पत्नी नूरजहाँ के लिए 1619 में बनवाया था।
  • गुलमर्ग यहाँ का हिल स्टेशन है। इसे ये नाम 16 वीं शताब्दी में सुल्तान यूसुफ शाह ने दिया था। साल में यहाँ का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान -7.9 डिग्री है।
  • श्रीनगर में स्थित डल झील राज्य की दूसरी सबसे बड़ी झील है(18 वर्ग किमी) । मुगल बादशाह जहाँगीर अक्सर अपनी पत्नी के साथ इस झील की सैर किया करते थे।
  • जम्मू और कश्मीर की सबसे बड़ी झील वुलर झील है जो बांदीपुर में स्थित है। यह मीठे पानी की ,एशिया की , बड़ी झीलों में शामिल है। बारिश के दिनों में यह 100 वर्ग किलोमीटर तक फैल जाती है।
  • जम्मू कश्मीर के रियासी जिले के त्रिकुटा पर्वत पर देवी का प्रसिद्ध मंदिर है, जिसे वैष्णो देवी के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर एक गुफा में बना है।
  • भारत में केवल जम्मू-कश्मीर में ही केसर की खेती होती है। ये कश्मीर के अवंतिपुर के पंपोर और जम्मू संभाग के किश्तवाड़ इलाके में की जाती है। यहाँ का केसर दुनिया का सबसे अच्छा केसर माना जाता है।
  • भारत में अखरोट की पैदावार सबसे अधिक जम्मू-कश्मीर में होती है। इसके अलावा उत्तराखंड और अरुणांचल प्रदेश में भी अखरोट होते हैं।

Discover more from अपना रण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By Admin

Discover more from अपना रण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading