vikashit krishi2025

पुरी, ओडिशा से 29 मई को होगा शुभारंभ

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की राष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत 29 मई 2025 को ओडिशा के पवित्र स्थल पुरी से होगी। इस अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “Lab to Land” विज़न को साकार करना और विकसित भारत 2047 की दिशा में ठोस कदम उठाना है।

15 दिनों में 20 राज्यों का दौरा करेंगे कृषि मंत्री

इस 15 दिवसीय अभियान के दौरान, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान लगभग 20 राज्यों का दौरा करेंगे। वे किसानों, वैज्ञानिकों और कृषि अधिकारियों से सीधे संवाद करेंगे। यह यात्रा 12 जून 2025 तक चलेगी और इस दौरान मंत्री विभिन्न राज्यों में कृषि तकनीक, योजनाओं और नवाचारों पर बात करेंगे।

700 से अधिक जिलों और 65,000 गांवों में पहुंचेगी 2,170 वैज्ञानिक टीमें

इस अभियान की खास बात यह है कि 2,170 वैज्ञानिक टीमों को 731 कृष‍ि विज्ञान केंद्र (KVK) और 113 ICAR संस्थानों से जोड़ा गया है। ये टीमें पूरे भारत के 700 से अधिक जिलों और 65,000 गांवों में जाकर किसानों से सीधा संवाद करेंगी। इस प्रयास में लगभग 1.5 करोड़ किसानों तक सीधी पहुंच का लक्ष्य रखा गया है।

किसानों को दी जाएगी खरीफ फसलों पर तकनीकी जानकारी

अभियान के दौरान, किसानों को उनके क्षेत्र विशेष की मुख्य खरीफ फसलों के लिए उन्नत तकनीकों, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के उपयोग, संतुलित उर्वरक प्रयोग, और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही किसान नवाचारों को समझने के लिए वैज्ञानिक उनकी राय और अनुभव भी एकत्र करेंगे।

केंद्र और राज्य सरकारों की संयुक्त भागीदारी

यह अभियान ICAR और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा राज्य सरकारों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसमें कृषि, बागवानी, पशुपालन, और मत्स्य विभाग के अधिकारी, प्रगतिशील किसान, NGOs और अन्य कृषि हितधारक सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

अभियान का उद्देश्य: विकसित भारत के लक्ष्य की ओर

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, यह अभियान सिर्फ कृषि विकास नहीं बल्कि किसान सशक्तिकरण की दिशा में एक निर्णायक कदम है। यह प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 के सपने को साकार करने में एक मील का पत्थर साबित होगा।

‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ किसानों और वैज्ञानिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने, उन्नत कृषि पद्धतियों को खेत तक पहुंचाने और खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। यह अभियान कृषि क्षेत्र में नीतिगत बदलाव और तकनीकी जागरूकता लाकर ग्रामीण भारत के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Tumblr        

Read More


Discover more from अपना रण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from अपना रण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading