Almond Farming यानी बादाम की खेती आज के समय में एक बेहतरीन और लाभकारी विकल्प बनती जा रही है। पहले इसे सिर्फ पहाड़ी और ठंडे इलाकों में उगाया जाता था, लेकिन अब नई तकनीकों और उन्नत किस्मों (Improved Varieties) की मदद से इसकी खेती मैदानी क्षेत्रों में भी मुमकिन हो चुकी है। अगर किसान इसकी खेती वैज्ञानिक तरीके से करें, तो एक बार लगाया गया बादाम का पौधा 50 वर्षों तक मुनाफा दे सकता है।
क्यों करें बादाम की खेती?
बादाम की मांग बाजार में लगातार बढ़ रही है। 600 से 1000 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकने वाला यह ड्राई फ्रूट सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि अपने स्वास्थ्यवर्धक और औषधीय गुणों के कारण भी पसंद किया जाता है। एक पेड़ से हर साल 2 से 2.5 किलो सूखे बादाम मिल सकते हैं, जो किसानों को सालाना अच्छा रिटर्न देता है।
कैसी होती है बादाम की खेती?
🔹जलवायु (Climate): बादाम की खेती के लिए 7°C से 25°C तापमान वाला क्षेत्र उपयुक्त होता है। यह गर्मी और हल्की ठंड दोनों को सहन कर सकता है।
🔹मिट्टी (Soil): बलुई और दोमट मिट्टी जिसमें जलनिकास अच्छा हो और गहराई पर्याप्त हो – इसे बादाम के लिए सबसे बेहतर माना जाता है।
🔹खाद और गड्ढों की तैयारी: पौधे लगाने से पहले गड्ढों में गोबर की सड़ी खाद और वर्मी कम्पोस्ट डालें। इससे पौधों को शुरुआत में ज़रूरी पोषण मिलेगा।
🔹दूरी और स्थान: पौधों को आपस में 5 से 6 मीटर की दूरी पर लगाना चाहिए ताकि वे अच्छी तरह फैल सकें और पर्याप्त धूप-स्पेस पा सकें।
खेती में रखें ये सावधानियां
🔹मिट्टी की जांच और कृषि विशेषज्ञ से सलाह: खेती से पहले मिट्टी की टेस्टिंग जरूर करवाएं और क्षेत्र की जलवायु के हिसाब से ही बादाम की किस्म चुनें।
🔹परागण के लिए मधुमक्खी पालन (Bee Keeping): बादाम में अच्छी उपज के लिए परागण जरूरी है, इसके लिए खेत में मधुमक्खियों का पालन किया जा सकता है।
🔹सिंचाई का ध्यान रखें: गर्मियों में 10 दिन और सर्दियों में 20-25 दिन में एक बार सिंचाई जरूरी है। साथ ही हवा से पौधों को बचाने के लिए सहारा दें।
कितनी होती है कमाई?
🔹एक हेक्टेयर में लगभग 200-250 बादाम के पेड़ लगाए जा सकते हैं।
🔹एक पेड़ से हर साल 2-2.5 किलो बादाम निकलता है।
🔹बाजार भाव यदि ₹800 प्रति किलो हो, तो सालाना कमाई ₹4 लाख से ज्यादा हो सकती है।
🔹शुरुआती 3-4 साल में पौधे फल देना शुरू कर देते हैं और 6वें साल से पूरी क्षमता से उत्पादन होता है।
🔹बादाम के खेत में इंटरक्रॉपिंग (जैसे सब्जियां) करके भी अतिरिक्त कमाई की जा सकती है।
Read More
- Gardening Tips: जेड प्लांट में डालें एक चम्मच ये चीज, रॉकेट जैसी ग्रोथ के साथ पत्ते नहीं होंगे कभी
- Goat Farming: बकरियों को कब-कब लगवाएं कौन-कौन सा टीका, जानिए पूरी जानकारी
- Miss Missy: दुनिया की सबसे महंगी गाय, “Missy” जिसकी कीमत उड़ाएगी आपके होश
- Kisan Wala: घर पर पौधों में लगे कीड़े कर देंगे बर्बाद, बगीचा में करे सबसे असरदार घरेलू उपाय
- Gardening Tips: घर की छत पर लगाएं ये 3 हर्बल पौधे, सेहत का रखेंगे पूरा ख्याल
Discover more from अपना रण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

