अगर आप एक ऐसे बिजनेस की तलाश में हैं जिसमें मुनाफा ज्यादा हो और जोखिम बेहद कम, तो काजू की खेती (Cashew Farming) आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकती है। काजू एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसकी डिमांड पूरे साल बनी रहती है। बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसे खाना पसंद करता है, और बाजार में इसकी कीमत भी काफी अच्छी मिलती है। यही वजह है कि किसान अब पारंपरिक फसलों की जगह नकदी फसलों की ओर रुख कर रहे हैं – और काजू उनमें से एक है।
काजू की खेती: कम मेहनत, ज्यादा मुनाफा
काजू का पेड़ लगभग 14 से 15 मीटर तक ऊंचा होता है और इसके पौधे लगभग 3 साल में फल देना शुरू कर देते हैं। न सिर्फ इसका फल (काजू) बल्कि इसके छिलके से पेंट, लुब्रिकेंट्स और औद्योगिक उत्पाद भी बनाए जाते हैं। इसलिए काजू की खेती सिर्फ खाने के लिए नहीं, बल्कि औद्योगिक दृष्टिकोण से भी लाभदायक मानी जाती है।
कहां और कैसी जमीन चाहिए?
काजू की खेती के लिए 20°C से 35°C तापमान वाली जगह उपयुक्त मानी जाती है। इसे लगभग किसी भी मिट्टी में उगाया जा सकता है, लेकिन लाल बलुई दोमट मिट्टी (Red Sandy Loam Soil) को सबसे बेहतर माना जाता है। अच्छी जल निकासी वाली ज़मीन इस फसल के लिए आदर्श होती है।
काजू की खेती के प्रमुख राज्य
भारत में काजू का सबसे ज़्यादा उत्पादन महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, गोवा, तमिलनाडु, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में होता है। इसके अलावा झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी इसकी खेती शुरू हो चुकी है। देश में कुल उत्पादन का 25% हिस्सा अकेले महाराष्ट्र से आता है।
कितनी होगी कमाई?
एक हेक्टेयर में आप लगभग 500 काजू के पौधे लगा सकते हैं। एक पेड़ से औसतन 20 किलो काजू की पैदावार होती है, यानी एक हेक्टेयर से करीब 10 टन काजू मिल सकता है। अगर बाजार भाव 1000 से 1200 रुपये प्रति किलो है, तो आप एक हेक्टेयर से करीब 1 करोड़ रुपये तक की बिक्री कर सकते हैं। इसमें प्रोसेसिंग और पैकिंग का खर्च घटाने के बाद भी लाखों की शुद्ध कमाई हो सकती है।
Cashew Farming एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट है जिसमें एक बार मेहनत करने के बाद कई सालों तक कमाई होती रहती है। इसकी डिमांड हमेशा बनी रहती है और सरकार भी बागवानी को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी और तकनीकी मदद देती है। अगर आप भी खेती से करोड़पति बनना चाहते हैं तो काजू की खेती आपके लिए बेहतरीन अवसर है।
Read More
- Gardening Tips: 1 चम्मच मनी-प्लांट में डालें ये खास खाद
- Gardening Tips: 3 ग्राम डालें ये खास खाद, करी पत्ता के पौधें में होगी जबरदस्त ग्रोथ
- Oyster Mushroom: 20-25 दिन में करें ऑयस्टर मशरूम की खेती
- Good Watermelon: इस ट्रिक से बिना काटे जानें तरबूज मीठा है या नहीं
- Bihar News: सूअर पालकों के लिए खुशखबरी, क्लासिकल स्वाइन फीवर से बचाव के लिए शुरू
Discover more from अपना रण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

