signal 2021 03 05 184649 001

मानव का द्वंद्व BY VIVEKANAND PANDEY

द्वंद्व से मानव घिरा,
निज जीवन की आश में ,
स्वयं को साध्य अमर्त्य मानता
भौतिकता के आभास में !
अधर आलिंगन में प्रकृति की ,
करता रहा दीदार ,
आत्म-अभिव्यक्ति के अन्तःस्थल में ,
व्यक्त उद्गार का पारावार !
द्वंद्व से मानव घिरा, निज जीवन की आश में !
स्वर्णिम विलास की उत्कंठा से ,
प्रकृति को भी साधन माना ,
उस प्रकृति की विकल करूण ने
मानव को अहसास कराया !
द्वंद्व से मानव घिरा,
निज जीवन की आश में ,
स्वयं को साध्य अमर्त्य मानता
भौतिकता के आभास में !

यह कविता Vivekanand Pandey द्वारा लिखी गई है |

G-mail I’d :- ambitiousvnp2798@gmail.com

READ MORE


Discover more from अपना रण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By Admin

One thought on “मानव का द्वंद्व !”

Comments are closed.

Discover more from अपना रण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading