pexels photo 1520372 1Photo by Dzenina Lukac on <a href="https://www.pexels.com/photo/photograph-of-a-vintage-typewriter-on-table-1520372/" rel="nofollow">Pexels.com</a>

मातृभाषा

निर्झर किंचित की स्वरों से ,
एक आस सी मन में रहती है ,
संकल्प शक्ति की यह भावना ,
निज भाषा से रहती है !

लेकर यह अदम्य कल्पना ,
खुद को खुद पहचाना ,
अस्मितभाव की व्यंजना से ,
काव्य क्रंदन प्रति पल पाया !

निर्झर किंचित की स्वरों से ,
एक आस सी मन में रहती है,
संकल्प शक्ति की यह भावना ,
निज भाषा से रहती है !

उस असीम की करुण वेदना ,
अपने ही घर को लिये है ,
कलरव करते नव सभ्यता में ,
खुद को खोये खोये है !

निर्झर किंचित की स्वरों से ,
एक आस सी मन में रहती है
संकल्प शक्ति की यह भावना ,
निज भाषा से रहती है!

यह कविता विवेकानंद पांडेय द्वारा लिखी गई है|

ambitiousvnp2798@gmail.com

read more


Discover more from अपना रण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By Admin

2 thought on “मातृभाषा”

Comments are closed.

Discover more from अपना रण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading