
मणिपुर(MANIPUR) भारत का एक पूर्वोत्तर राज्य है। इसकी राजधानी है इंफाल। मणिपुर के पड़ोसी राज्य हैं: उत्तर में नागालैंड और दक्षिण में मिज़ोरम, पश्चिम में असम, और पूर्व में इसकी सीमा म्यांमार से मिलती है। इसका क्षेत्रफल 22,347 वर्ग कि.मी है। यहाँ के मूल निवासी मीतई जनजाति के लोग हैं, जो यहाँ के घाटी क्षेत्र में रहते हैं।
- मणिपुर के स्थानीय भोजन में मुख्य रूप से चावल तथा मछली प्रसिद्ध है। मणिपुर के लोग मछली की करी जिसे नगा थोंगबा के नाम से जाना जाता है लोगो को बहुत अधिक पसंद हैं। शाकाहारी खाने के रूप में मणिपुर का प्रसिद्ध ऊटी खाना है। चामथोंग जो सब्जियों के साथ बनाया जाता है मणिपुर का सबसे खास व्यंजन है।
- मणिपुर की स्थापना 21 जनवरी 1972 को हुई।
- मणिपुर की राजधानी इंफाल है।
- मणिपुर कुल 9 जिलों से मिलकर बना है।
- मणिपुर में मीतै या मैते भाषा बोली जाती है।
- मणिपुर की मुख्य भाषा मणिपुरी है।
- मणिपुर 23327 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
- मणिपुर का राजकीय पशु संगाई है।
- मणिपुर का राजकीय फूल सिरोय लिली है।
- मणिपुर का राजकीय पेड़ टून है।
- मणिपुर का राजकीय पक्षी मिसेज है।
- मणिपुर का प्राचीन नाम कंलैपाक् है।
- मणिपुर का राजकीय पक्षी मिसेज हृयूम्स फीशेन्ट है।
- मणिपुर नदी (Manipur River) या कथे ख्योउंग (Kathe Khyoung) भारत और म्यानमार में बहने वाली एक नदी है। यह भारत के मणिपुर राज्य में आरम्भ होती है, और म्यानमार में प्रवेश करती है, जहाँ यह चिन राज्य और फिर सगाइंग मण्डल से गुज़रती है। सगाइंग मण्डल में इसका विलय म्यित्था नदी में होता है, जो छिन्दविन नदी की एक उपनदी है।
- कैसे पहुंचे मणिपुर? हवाई मार्ग से जाना हो तो मणिपुर का अपना एयरपोर्ट है, जो देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। यह राजधानी इम्फाल से महज 8 किलोमीटर दूर है। अगर आप रेल मार्ग से जाना चाहते हैं तो मणिपुर का अपना कोई रेलवे स्टेशन नहीं है।
Discover more from अपना रण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


You must be logged in to post a comment.