
हरियाणा उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है। हरियाणा की सीमायें उत्तर में पंजाब और हिमांचल प्रदेश, दक्षिण एवं पश्चिम में राजस्थान से जुड़ी हुई हैं।
यमुना नदी उत्तर प्रदेश राज्य के साथ हरियाणा के पूर्वी सीमा को परिभाषित करती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हरियाणा से तीन तरफ से घिरी हुई है और जिसके कारण इसके दक्षिणी क्षेत्र नियोजित विकास के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल किया गया है।
हरियाणा की कुछ रोचक जानकारियां
- जब हरियाणा का गठन 1966 में हुआ था तब केवल 7 जिले थे ( रोहतक, जींद , हिसार, महेंद्रगढ़ , गुड़गांव, करनाल और अंबाला )। वर्तमान में इनकी संख्या 22 हो चुकी है।
- कागजों के अनुसार हिंदी यहां की राजकीय भाषा है लेकिन लोग हिंदी की जगह सबसे ज्यादा हरियाणवी भाषा बोलते हैं । आपको जानकर हैरानी होगी कि 2010 तक हरियाणा की दूसरी आधिकारिक भाषा तमिल थी जिसे 1969 में अपनाया गया था। वर्ष 2010 में सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तमिल भाषा को हटाकर पंजाबी भाषा को दूसरी हरियाणा की आधिकारिक भाषा घोषित की ।
- हरियाणा का राज्य वृक्ष पीपल है इसका वैज्ञानिक नाम FICUS RELIGIOSA है।
- हरियाणा का राज्य फूल NELUMBO NUCIFERA है।
- हरियाणा का राज्य पशु काला हिरण है।
- हरियाणा के राज्य पक्षी का नाम BLACK FRANCOLIN है।
- हरियाणा का क्षेत्रफल 44,212 किलोमीटर है जो लगभग हमारे पड़ोसी देश भूटान के बराबर है।
- हरियाणा की राजधानी और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ है।
- हरियाणा को ” THE CITY BEAUTIFUL” के नाम से भी जाना जाता है।
- भारतीय संस्कृति का सबसे बड़ा युद्ध, में से एक महाभारत का युद्ध, हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में हुआ था इसके अलावा यहां तीन पानीपत की लड़ाई भी हुई है।
- हरियाणा भारत का पहला ऐसा राज्य है जहां 100 फीसद गांव में बिजली पहुंची है । हरियाणा ने यह लक्ष्य 1970 में ही प्राप्त कर लिया था।
- बासमती चावल के आयात में हरियाणा पूरे भारत में पहले नंबर पर है।
- जब 1947 में भारत आजाद हुआ था तब हरियाणा पंजाब का भाग था, यह 1 नवंबर 1966 को पंजाब से अलग होकर भारत के 20 वें राज्य के रूप में, उभर कर सामने आया। हर साल 1 नवंबर को हरियाणा दिवस मनाया जाता है।
Discover more from अपना रण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


You must be logged in to post a comment.