गर्मियों के मौसम में तुलसी के पौधे में चीटियों और कीड़े-मकोड़ों का हमला आम बात है। ये न सिर्फ पौधे की पत्तियों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि उसकी वृद्धि को भी प्रभावित करते हैं। यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं—इसका प्राकृतिक समाधान आपके किचन में ही मौजूद है: दालचीनी।
क्यों चढ़ती हैं चींटियां तुलसी के पौधे पर?
गर्मी में तुलसी की मिट्टी ठंडी और नम रहती है, जो चींटियों के लिए अनुकूल वातावरण बनाती है। वे पत्तियों के बीच घर बना लेती हैं और पौधे की जड़ों व पत्तियों को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे उसका विकास रुक जाता है।
दालचीनी:
- तुलसी के लिए प्राकृतिक सुरक्षा कवच
- दालचीनी की खुशबू चींटियों को बिल्कुल पसंद नहीं होती
- इसमें एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं
- यह मिट्टी में नमी को संतुलित करती है और फंगल इंफेक्शन से बचाती है
- पौधे को कीट-मुक्त और स्वस्थ बनाए रखती है
कैसे करें दालचीनी का उपयोग?
- स्प्रे बनाकर करें इस्तेमाल
- एक चम्मच दालचीनी पाउडर को 1 लीटर पानी में घोलें
- इसे अच्छे से मिलाएं और तुलसी के पौधे की मिट्टी और पत्तियों पर स्प्रे करें
- यह उपाय हर 7 दिन में एक बार दोहराएं
- दालचीनी की लकड़ी मिट्टी में रखें
- तुलसी के गमले या क्यारी की मिट्टी में 1-2 टुकड़े दालचीनी की लकड़ी डाल दें
- यह धीरे-धीरे सुगंध छोड़ती है और चींटियों को दूर रखती है
अतिरिक्त सुझाव
- तुलसी के गमले में पानी ज्यादा न भरें, नमी चींटियों को आकर्षित करती है
- पौधे के आसपास की सफाई बनाए रखें
- सप्ताह में एक बार तुलसी की पत्तियों और मिट्टी की जांच अवश्य करें।
Read More
- Cultivation of Tinda: अंडे-चिकन से ज्यादा पौष्टिक है टिंडा! माही किस्म की खेती से पाएं
- Tomato Harvest: टमाटर में फल छेदक इल्ली से बचाव, पहचान, असर और नियंत्रण के कारगर उपाय
- Veg Mutton: सूरन (जिमीकंद) की गजेंद्र किस्म की खेती से पाएं भारी मुनाफा
- Natural Farming: योगी सरकार की प्राकृतिक खेती योजना, जन, जल और जमीन की रक्षा
- Tractor Health: ट्रैक्टर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए अपनाएं ये 8 तरीके
Discover more from अपना रण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

