अपने खेतों का लगातार निरीक्षण करना बहुत समय लेने वाला और कठिन कार्य है। कल्पना कीजिए कि अगर आप खेतों में जाकर देखने की बजाए एक जगह पर बैठकर अपने खेतों का निरीक्षण करने में सक्षम हों तो। सुनने में बहुत दिलचस्प लगता है, है ना? आज के समय में टेक्नोलॉजी के विकास ने रोज़ाना के कार्यों को आसान बना दिया है जो कि मानवता के लिए वरदान साबित हुआ है।
इंटरनेट, स्मार्टफोन, बिजली, ड्रोन, रोबोट और कंप्यूटर आदि टेक्नोलॉजी के विकास की कुछ उदाहरणें हैं। कृषि में सुधार और सुविधा के लिए, दैनिक कृषि गतिविधियों में आधुनिक कृषि प्रौद्योगिकी को शामिल करने की सिफारिश की जाती है। इन्हीं कृषि तकनीकों में से एक है ड्रोन का आविष्कार। ड्रोन एक ऐसा हवाई जहाज है जिसके लिए मनुष्य पायलट की आवश्यकता नहीं होती है। यह घूमने वाले ब्लेडों की मदद से हवा को नीचे की ओर धकेलता है जो इसे हवा में उड़ने में सहायता करता है।
सरकार, सेना, कृषि और फिल्मांकन आदि सहित कई क्षेत्रों में ड्रोन को अपनाया जा रहा है। ड्रोन सब कुछ आसान बनाने में मदद करते हैं, इसलिए उनका उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में किया जा सकता है।
ड्रोन के प्रमुख उपयोग खेती में:
- फसल की निगरानी (Crop Monitoring)
ड्रोन से खेतों की नियमित निगरानी की जा सकती है। इससे फसल की स्थिति, रोग या कीट संक्रमण, जल स्तर और पोषण की स्थिति का आसानी से आकलन किया जा सकता है। - बीज बोना (Seed Sowing)
अब ड्रोन से बीजों की बुवाई भी संभव है, विशेषकर बड़े खेतों या पहाड़ी इलाकों में जहां पारंपरिक तरीके मुश्किल होते हैं। - कीटनाशकों और खाद का छिड़काव (Spraying Fertilizers and Pesticides)
ड्रोन से सटीक और समान रूप से दवा व खाद का छिड़काव किया जा सकता है, जिससे लागत कम होती है और पर्यावरण को भी कम नुकसान होता है। - फसल का आंकलन (Crop Health Analysis)
ड्रोन से लिए गए थर्मल और मल्टीस्पेक्ट्रल इमेज डेटा से फसल की स्वास्थ्य रिपोर्ट तैयार की जा सकती है जिससे पैदावार बढ़ाने में मदद मिलती है।
ड्रोन का उपयोग एक सटीक कृषि उपकरण के रूप में किया जा सकता है जिससे बहुत कम समय और प्रयास के साथ विश्लेषण, निगरानी और फसल की सिंचाई और दवाईयों छिड़काव जैसे कृषि प्रबंधन कार्यों को बड़ी ही आसानी से किया जा सकता है। जब सही समय पर और सही तरीके से सही कार्य किया जाता है, तो कार्य अधिक कुशल और प्रभावी होता है, जिससे धीरे-धीरे समय और धन की बचत होती है।
सरकार द्वारा ड्रोन पर मिलने वाली सब्सिडी:
भारत सरकार ने “कृषि यंत्र अनुदान योजना” और “किसान ड्रोन योजना” जैसी योजनाएं शुरू की हैं ताकि किसान ड्रोन जैसी महंगी तकनीकों को भी अपना सकें। कुछ प्रमुख बातें:
- 50% तक सब्सिडी: अनुसूचित जाति/जनजाति, महिला किसान और सीमांत किसानों को ड्रोन की खरीद पर 50% तक की सब्सिडी दी जाती है।
- 40% सब्सिडी: अन्य किसानों को 40% तक की छूट मिल सकती है।
- कृषि विश्वविद्यालयों और FPOs (Farmer Producer Organizations) को भी ड्रोन खरीदने के लिए सहायता दी जाती है ताकि वे अन्य किसानों के लिए सेवा प्रदान कर सकें।
- वित्तीय सहायता की अधिकतम सीमा: ₹5 लाख तक की सब्सिडी उपलब्ध है, जो ड्रोन की क्षमता और उपयोग के आधार पर दी जाती है।
निष्कर्ष:
ड्रोन तकनीक ने खेती को अधिक स्मार्ट, कुशल और पर्यावरण के अनुकूल बना दिया है। सरकार की मदद से यह तकनीक अब छोटे और सीमांत किसानों की पहुंच में भी आ रही है। आने वाले समय में ड्रोन भारतीय कृषि की रीढ़ बन सकते हैं।
Read More
- Farmers Leaving Farming: क्या सरकारी रिपोर्टों में छिप रही है असली सच्चाई?
- PM Kisan Yojana: जून में आ सकती है पीएम किसान की 20वीं किस्त!
- Food Processing: फूड प्रोसेसिंग से बच सकती है अनाज की बर्बादी?
- केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: एमएसपी पर 100% दाल खरीद को मंजूरी
- Poultry Farming: मुर्गी पालन से बुंदेलखंड की बेटी ने कमाए लाखों रुपये
Discover more from अपना रण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

