अब आंवले का पौधा खरीदना पहले से कहीं आसान हो गया है। किसान और बागवानी प्रेमी लोग अब इसे ऑनलाइन ऑर्डर कर घर बैठे मंगवा सकते हैं। National Seed Corporation (राष्ट्रीय बीज निगम) द्वारा उन्नत किस्म का भूमि आंवला पौधा अब ONDC के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां से किसान और ग्राहक अन्य फसलों के बीज और पौधे भी एक क्लिक पर खरीद सकते हैं।
आंवला: सेहत के लिए फायदेमंद और घर में उगाने योग्य
आंवला अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसका इस्तेमाल अचार, जूस, पाउडर और कैंडी बनाने में होता है। हालांकि इसका स्वाद थोड़ा कसैला होता है, लेकिन इसके फायदे अनगिनत हैं। लोग अक्सर मानते हैं कि आंवले का पेड़ केवल ज़मीन पर ही उगाया जा सकता है, लेकिन आज आंवले की कुछ ऐसी प्रजातियां उपलब्ध हैं जिन्हें आप अपने balcony, terrace या kitchen garden में भी आसानी से गमले में उगा सकते हैं।
भूमि किस्म की खासियत
आंवले की भूमि किस्म को खासतौर पर इसके औषधीय गुणों (medicinal benefits) के लिए जाना जाता है। यह पेट की समस्याओं जैसे gastric acidity और ulcer में राहत देता है। इसके अलावा यह kidney stone के खतरे को कम करने, diabetes नियंत्रित करने और digestion सुधारने में भी लाभकारी माना गया है।
क्या है कीमत और कहां से खरीदें?
अगर आप इस पौधे को घर पर उगाना चाहते हैं तो राष्ट्रीय बीज निगम (NSC) की वेबसाइट पर यह पौधा आपको मिल सकता है। वर्तमान में इसे 20% की छूट के साथ मात्र ₹800 में खरीदा जा सकता है। यह पौधा आपके घर पर सीधे डिलीवर कर दिया जाएगा, जिससे नर्सरी जाने की झंझट भी नहीं रहेगी।
गमले में कैसे लगाएं आंवला का पौधा?
आंवले का पौधा उगाने के लिए एक बड़ा और गहरा गमला (container) लें ताकि जड़ों को पर्याप्त जगह मिल सके। मिट्टी तैयार करते समय 50% garden soil, 20% cow dung manure, 20% vermicompost या घर में बनी खाद और 10% अन्य पोषक तत्व मिलाएं। इस पॉटिंग मिक्स में पौधे को लगाएं और नियमित देखभाल करें। कुछ ही महीनों में पौधा फल देना शुरू कर सकता है।
Read More
- Krishi Yatra: गार्डन की सुंदरता के लिए लगाए इन पौधों की पत्तियां, फूलों को भी देंगी मात
- Cricket Field: क्रिकेट फील्ड का संक्षिप्त परिचय
- Pudina Farming: मार्च-अप्रैल में घर पर उगाएं ताजा पुदीना, जानिए गर्मियों में लगाने का सही
- Katai Ki Machine: शानदार मशीन से करे गेहूं-चना-सरसों की कटाई, जानिए कीमत और फायदे
- Farmers of Haryana and Punjab: अनाज उत्पादन में अव्वल होने के बावजूद कर्ज में पंजाब
Discover more from अपना रण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

