tulsi plant 1705631539 e1729616892493

तुलसी: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है, इसे मां लक्ष्मी का अंश माना जाता है। जिस घर में तुलसी होती है और नियमित उसकी पूजा की जाती है, वहां सुख-समृद्धि बनी रहती है। तुलसी न केवल वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा लाती है, बल्कि आने वाली समस्याओं का भी संकेत देती है। अतः तुलसी का पौधा घर में सही दिशा में लगाना और उसके साथ जुड़े नियमों का पालन करना आवश्यक होता है।

तुलसी के पौधे के देखभाल के नियम:

  1. तुलसी को कभी गंदे हाथों या जूतों-चप्पलों के साथ नहीं छूना चाहिए।
  2. तुलसी के पौधे को छूने से पहले स्नान-ध्यान कर लेना चाहिए।
  3. तुलसी में रविवार और एकादशी के दिन जल नहीं चढ़ाना चाहिए।
  4. रोज शाम को तुलसी के नीचे दीपक जलाना चाहिए।

तुलसी से जुड़े बदलाव और उनके संकेत:

  1. तुलसी का सूखना: यदि तुलसी का हरा-भरा पौधा अचानक सूख जाए, तो यह किसी आने वाली परेशानी का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में जल्दी से सूखी तुलसी को बदलकर नया पौधा लगाएं और भगवान विष्णु की आराधना करें।
  2. नया पौधा झड़ना: अगर नया तुलसी का पौधा 2 दिनों में ही सूख जाए, तो यह पितृ दोष का संकेत हो सकता है। पितृ दोष के कारण घर में झगड़े भी हो सकते हैं। ऐसे में पितृ दोष दूर करने के उपाय करें।
  3. तुलसी का हरा-भरा होना: यदि तुलसी का पौधा अचानक से हरा-भरा हो जाए और तेजी से बढ़ने लगे, तो यह किसी सुखद घटना का पूर्व संकेत होता है।

तुलसी के पौधे के इन परिवर्तनों की अनदेखी न करें, क्योंकि ये घर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के संकेत दे सकते हैं।

(सूचना : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। APNARAN इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Tumblr

Read More


Discover more from अपना रण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By Admin

Discover more from अपना रण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading