परिचय

ट्विटर एक मुक्त सामाजिक नेटवर्किंग सेवा है जो अपने उपयोगकर्ताओं को , अपनी जानकारियों को ट्वीटस के रूप में प्रस्तुत करने का अवसर देता है। ट्विटर पर एक दूसरे को sms भेजने की सुविधा को ही ट्वीट्स कहते हैं।यह इंटरनेट पर चलाया जाने वाला प्रसिद्ध वेबसाइट है।

इतिहास

ट्विटर 21 मार्च 2006 को जैक डोरसे द्वारा बनाया गया था तथा 15 जुलाई 2006 को ट्विटर लांच किया गया था। ट्विटर का चिंह चिड़िया का है। कहते हैं कि ट्विटर शब्द को चिड़िया के चहकने से लिया गया है। उस समय ट्विटर पर twitter.com नामक डोमेन नहीं था। शुरुआत में इसका प्रयोग odeo कंपनी में चल रही मंदी से निजात पाने के लिए किया गया था।

जैक डोरसे ने यह सोचकर ट्विटर का निर्माण किया था कि वे किसी भी समय कभी भी, कही भी संदेश को एक छोटे रूप में लिखकर भेज सकते हैं तथा कुछ समय बाद ट्विटर को अपना डोमेन नाम मिल जाने पर twitter को twitter.com में बदला गया।ट्विटर पर पहला ट्वीट ट्विटर के संस्थापक जैक डोरसे ने ही किया था। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा ‘just setting up my twitter’. ट्विटर का मुख्यालय सेनफ्रांसिस्को में है। हैजतेग # जॉर्नलिस्म की शुरुआत का श्रेय ट्विटर को ही जाता है।

महत्व

सोशल मीडिया की पहुँच लगातार बढती जा रही है और इसमें ट्विटर की भूमिका अहम है। ट्विटर के माध्यम से कम शब्दों में अपनी बात को कहने का हुनर भी लोग सीख रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं कि ट्विटर की उपयोगिता सेलेब्रिटीज़ के लिए अधिक है। लेकिन आम आदमी के लिए ट्विटर केवल किसी messaging ऐप की तरह है। अगर वे अपने दोस्तों से कोई बात, मैसेज शेयर करना चाहते हैं तो इसके लिए ट्विटर से पहले फेसबुक , व्हाट्सअप जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जाएंगे जो इससे बेहतर विकल्प होगा। आम आदमी के लिए किसी सेलिब्रिटी के ट्विटर हैंडल को फॉलो करके उनसे जुड़े रहना, खुद के बारे में ट्वीट करने से बड़ा लक्ष्य है। बड़े बड़े मीडिया हाउस भी सेलेब्रिटीज़ के ट्विटर पेज को इसलिए फॉलो करते हैं कि उनके बारे में जानकारी मिल सके। आजकल कई खबरे ट्विटर के माध्यम से ही पता चलती हैं।

ट्विटर देश दुनिया का हाल जानने का बेहद आसान और प्रभावी माध्यम है और इसकी पहुच लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसके माध्यम से कम शब्दों में ज्यादा जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।

ट्विटर के लोकप्रियता का आधार

● ट्विटर की मदद से जानी मानी हस्तियों से आसानी से जुड़ा जा सकता है।

● ट्वीटर की मदद से कम शब्दों में ज्यादा से ज्यादा बाते कहने में लोग पारंगत होने की ओर बढ़ रहे हैं।

● ट्विटर अपडेट रहने का जबरदस्त और एक मात्र साधन बन गया है।

● फेक न्यूज़ पर लगातार नकेल कसे रहना।

● प्रासंगिक बनने का प्रमुख जरिया।

By Admin

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Copy Protected by Chetan's WP-Copyprotect.