papaya farming

Papaya Farming: पपीता न केवल स्वादिष्ट फल है, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर भी है। इसका उपयोग आंखों की रोशनी, पाचन तंत्र सुधारने से लेकर दवाओं और सौंदर्य प्रसाधनों तक में होता है। यही कारण है कि पपीते की खेती किसानों के लिए एक फायदे का सौदा बनती जा रही है।

पपीते की खेती(Papaya Farming) के लिए अनुकूल परिस्थितियां

पपीते की खेती के लिए किसी विशेष मिट्टी की जरूरत नहीं होती। इसे किसी भी प्रकार की मिट्टी और जलवायु में उगाया जा सकता है, बशर्ते कि जल निकासी अच्छी हो। कम पानी की आवश्यकता, कम लागत और तेज़ विकास दर इसे विशेष बनाते हैं।

रोपाई और गड्ढों की तैयारी (Papaya Farming)

  • पौधों के बीच 1 से 2 मीटर की दूरी रखें
  • गड्ढों का आकार: 50×50 सेमी.
  • प्रति गड्ढा: 15-20 किलोग्राम सड़ी गोबर की खाद + 2 किलोग्राम जैविक खाद
  • उत्तर भारत में बुवाई का समय: जुलाई-अगस्त, ठंडी क्षेत्रों में फरवरी-मार्च
  • वायरस रोग से बचाव के लिए अक्टूबर-नवंबर सबसे उपयुक्त

सिंचाई व्यवस्था(Papaya Farming)

  • पपीता उथली जड़ वाला पौधा है, अतः अधिक जलभराव नुकसानदायक
  • गर्मी में हर सप्ताह, सर्दियों में 10-15 दिन में सिंचाई करें
  • बारिश के मौसम में सिंचाई की जरूरत नहीं
  • अंतिम सिंचाई फल बनने के समय करें

खरपतवार और मिट्टी प्रबंधन

  • 20–25 दिन में खरपतवार की सफाई करें
  • दो कतारों के बीच गुड़ाई करें
  • पलवार (मल्चिंग) का उपयोग नमी बनाए रखने और खरपतवार नियंत्रण के लिए करें

रोग और कीट नियंत्रण (Papaya Farming)

1. माहूं

  • रस चूसने वाला कीट, जो वायरस फैलाता है
  • उपचार: नीम काढ़ा या गौमूत्र का छिड़काव

2. लाल मकड़ी

  • पत्तियों से रस चूसकर पौधे को कमजोर करता है
  • उपचार: नीम काढ़ा या गौमूत्र का छिड़काव

3. कालर रॉट

  • तना सड़ने का रोग, पौधा गिर जाता है
  • रोकथाम: अरंडी की खली और नमी की खाद, नीम काढ़ा या गौमूत्र छिड़काव

4. आर्द्रगलन

  • नर्सरी का गंभीर रोग
  • उपचार: बीज उपचार, नीम खाद और अरंडी की खली मिलाकर पौधे तैयार करें

5. मौजेक रोग

  • माहूं द्वारा फैलता है, पत्तियों में चितकबरेपन और कम फल
  • रोकथाम: 10–15 दिनों में नीम काढ़ा या गौमूत्र का छिड़काव

प्राकृतिक उपचार विधियाँ (Papaya Farming)

नीम का काढ़ा बनाने की विधि

25 नीम की पत्तियाँ पीसकर 50 लीटर पानी में पकाएं, जब पानी 20-25 लीटर रह जाए तो ठंडा कर छिड़काव करें।

papaya farming kheti

गौमूत्र छिड़काव

10 लीटर गौमूत्र को कांच या प्लास्टिक जार में भरकर 10-15 दिन धूप में रखें, फिर उपयोग करें।

फल की तुड़ाई और पैदावार (Papaya Farming)

  • फल हरा से पीला होने पर तोड़ें
  • औसतन एक पौधा 15 से 50 किलो फल देता है
  • 1 हेक्टेयर में लगभग 400–500 क्विंटल तक उपज संभव

फलों का भंडारण

  • 7-8 डिग्री सेल्सियस तापमान
  • 80-90% आर्द्रता पर 3 सप्ताह तक भंडारण संभव
  • बांस या प्लास्टिक की टोकरियों में रखें

पपेन उत्पादन: एक अतिरिक्त कमाई का जरिया

पपीते से निकलने वाला दूध सुखाकर जो सफेद पाउडर मिलता है, उसे पपेन कहते हैं। इसका प्रयोग:

  • दवाओं (पाचन, बवासीर, रिंगवर्म, टेप वर्म)
  • मांस को मुलायम बनाने
  • सौंदर्य प्रसाधनों
  • कपड़े की सिलवटें दूर करने में होता है

पपेन निकालने की विधि:

  • फल पर 3 मिमी गहरा चीरा लगाएं
  • दूध को स्टील/कांच के बर्तन में इकट्ठा करें
  • 40°C पर सुखाएं, पोटेशियम मेटा बायीसल्फाइट मिलाएं

पपीते की प्रमुख किस्में

किस्मविशेषताऔसत वजनपैदावार
वाशिंगटनबैंगनी डंठल, अंडाकार फल1.5-2.5 किग्राअच्छी
कोयंबटूरगोल फल, एकलिंगी पौधा1.25 किग्रामध्यम
पूसा डिलीशसउच्च गुणवत्ता के फल1–2 किग्राबेहतरीन
पूसा मेजेस्टी30-40 किग्रा/पौधा50-55 सेमी से फलअत्यधिक उपज
पंत पपीतामध्यम आकार1.5 किग्रास्वादिष्ट
सूर्यालाल गूदा600–700 ग्राम60 किग्रा/पौधा

Medium

Read More


Discover more from अपना रण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By Admin

Discover more from अपना रण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading