क्या आप भूत प्रेत में विश्वास करते हैं? अगर ऐसी चीजों में आपको दिलचस्पी है तो यहां दी गई जानकारी पढ़े

भारत एक रहस्यों से भरे देश के रूप में देखा जाता रहा है और यहाँ की संस्कृति इसे सही भी सिद्ध करती दिखती है। हमारे देश में ऐसे कई अनसुने और अनकही बातें हैं जिसके बारे में विस्तार से कोई नहीं जानता और ना ही समझ पाता है। पुराने मंदिरों से लेकर ऐतिहासिक किलो तक यहां पर कई तरह की ऐसे स्थान भी हैं जिन्हें देखने के लिए लोग दुनिया भर से आते हैं। हालांकि इन स्थानों के रहस्य के बारे में कई सारी बातें बहुत उत्सुक करने वाली है। इनमें से कई स्थानों को भूतिया माना जाता है। भूत को लेकर हमारे देश में बहुत सारी मान्यताएं हैं। लोग भूत पिशाच के होने पर विश्वास करते हैं। ऐसे में इस तरह की कहानियां बहुत प्रचलित है।

भारत में ऐसे कई जगह है जहां भूत होने की बात मानी जाती है। ऐसे में इन जगहों पर लोगों का आना जाना पर रोक लगाया हुआ है और शाम के बाद वहां कोई भी जाने से बहुत डरता है। अगर आप भी ऐसी कुछ भूतिया जगहों के बारे में जानना चाहते हैं तो आगे पढ़ें। भारत की सबसे डरावनी जगहों की बारे में। Most haunted places in India की सूची बहुत लंबी है लेकिन हम आपके लिए कुछ गिने-चुने ऐसे जगहों के नाम लेकर आए हैं जहां जाने से लोग आज भी बहुत डरते हैं।

Bhangarh Fort

राजस्थान में स्थित भानगढ़ किले को लेकर कई सारी बातें प्रचलित है। भारत ही नहीं दुनिया में के भी सबसे डरावनी जगहों में से एक और के रूप में माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सूरज ढलने के बाद यहां भूतिया गतिविधियां होती है और कई लोगों ने इसे अपनी आंखों के सामने भी देखा है। ऐसी स्थिति में लोगों को शाम के बाद यह जाने की इजाजत नहीं है।

कुलधारा गांव

राजस्थान में स्थित यह गांव भारत की कुछ निर्जन और भूतिया गांव में से एक के रूप में कहा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि वहां रह रहे ग्रामीणों को एक श्राप था जिसके बाद वह रातो रात वहां से गायब हो गए। तब से लेकर अब तक पूरा गांव खंडहर बन चुका है।

मुकेश मिल्स

मुंबई के कोलाबा में स्थित मुकेश मिल्स बहुत ही प्रचलित स्थानों में से एक है। इस जगह पर कई फिल्मों की शूटिंग भी की जा चुकी है। यह स्थान अपने भूतिया कहानियों के लिए भी बहुत प्रचलित हैं।

जमाली-कमली मस्जिद

कुतुब मीनार के नजदीक स्थित जमाली-कमली मस्जिद अपनी डरावनी कहानियों के वजह से काफी चर्चा में रहता है। ऐसा माना जाता है कि इस मस्जिद के दीवारों के भीतर जीन रहते हैं जो कि अक्सर कई लोगों को डराने में भी सक्षम है।

शनिवारवाड़ा किला

यह किला जितना लोगों के घूमने के लिए उपयुक्त स्थान है उतना ही अपने भूतिया कहानियों के लिए भी प्रचलित है। ऐसा माना जाता है कि यहां किसी राजकुमार को बहुत बेरहमी से मारा गया था जिसके बाद से उसकी आत्मा इस किले के चारों ओर घूमती रहती है। आसपास में रहने वाले लोगों ने भी अक्सर एक लड़के की चिल्लाने की आवाज सुनने का दावा किया है।


Discover more from अपना रण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By Admin

Discover more from अपना रण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading