अगर घर में मच्छरों के आतंक से परेशान हैं तो जहरीले मॉस्किटो कॉइल की जगह आप कुछ कुदरती चीजों से इन्हें भगा सकते हैं। ये उपाय आपके घर में ही मौजूद है।
जिस तरह सेहत के लिए नीम के अपार फायदे हैं उसी तरह इससे मच्छरों को भी भगाया जा सकता है। इसके लिए नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में लेकर मिश्रण तैयार कर लें और इसे शरीर पर रगड़ें। इसका असर आठ घंटे तक रहता है।
कमरे में कॉइल की जगह कपूर जलाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब कमरे में वापस जाएंगे तो मच्छरों का नामो-निशान नहीं मिलेगा।
बराबर मात्रा में नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल लेकर मिश्रण तैयार कर लें, अब इसे शरीर पर लगाएं। इसकी महक से मच्छर आपके आस-पास नहीं भटकेंगे।

तुलसी के पौधे को कमरे की खिड़की या दरवाजे के पास रखने से मच्छर भाग जाते हैं। तुलसी मच्छरों को घर में प्रवेश करने से रोकती है। तुलसी के अलावा आप नींबू और गेंदे का पौधा भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
लहसुन की महक से मच्छर आस-पास नहीं भटकते। इसके लिए इसे पीसें और पानी में उबाल कर कमरे में छिड़क दें। इससे कमरे में एक भी मच्छर नहीं दिखेगा।
लैवेंडर की खुशबू बहुत तेज होती है और मच्छर उसे सूंघ कर काट नहीं पाते। कमरे में लैवेंडर वाला रूम फ्रेशनर छिड़कने से आपको असर दिखेगा।
Discover more from अपना रण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


You must be logged in to post a comment.