दोस्तों हमारे आसपास होने वाली हर घटना कुछ ना कुछ इशारा करती है बस हम ध्यान नहीं देते है,जैसे कि कई बार घर में अचानक से ढेर सारे चूहे दिखाई देने लगते हैं इसका क्या मतलब हो सकता है? इसके बारे में आज हम इस आर्टिकल में बताएंगे….
घर में चूहों की तादाद बढ़ने को लेकर कई लोग इसे अच्छा मानते हैं तो वहीं कई लोग इसे बुरे संकेत के तौर पर भी देखते हैं ,तो चलिए अब बताते हैं वह संकेत क्या हैं।
मान्यता के अनुसार जिस घर में काले चूहों की संख्या अधिक हो जाती है वहां किसी परेशानी के अचानक होने का अंदेशा रहता है। वहीं यह भी माना जाता है कि ये हमारे घर की शांति समृद्धि को धीरे धीरे कुतरकर खा जाते हैं और यदि घर में काले रंग के चूहे बहुत अधिक तादाद में दिन और रात भर घूमते रहते हैं, तो समझ ले कि किसी रोग शत्रु का आक्रमण होने वाला है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार चूहा नकारात्मक और अज्ञानी शक्तियों का प्रतीक माना जाता है वहीं चूहों की मौजूदगी से घर परिवार के लोगों की बुद्धि का विनाश होता है। यदि किसी खास कार्य के लिए आप घर से निकल रहे हैं और ठीक उसी समय आपके सामने से चूहा निकल जाए आपका रास्ता काट दे तो यह अशुभ संकेत माना जाता है।
जिस तरह चूहों को अशुभता का कारक माना जाता है उसी तरह छछूंदरो के घर में आने को बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं जिस घर में छछूंदर घूमती है वहां लक्ष्मी की वृद्धि होती है। लेकिन चूहा तो गणपति बप्पा का वाहन है तो उसे मारना गलत होगा चूहे को मारने से घर परिवार पर नकारात्मकता भी हावी हो जाती है। चूहे घर के कोनों में बिल बना कर रहते हैं वहां अंधेरे का अस्तित्व कायम होता है जिससे उनमें भी नेगेटिव शक्तियों का प्रभाव रहता है। जिस घर में चूहे आने लगे तो समझ जाए कुछ अनिष्ट होने वाला है।
तो फिर क्या करें
इस अशुभ प्रभाव से बचने के लिए बप्पा को मोदक का भोग लगाएं तो वही घर में 50 ग्राम फिटकरी का टुकड़ा रखने से नकारात्मकता हावी नहीं होती। 1 महीने के बाद पुराने टुकड़े को किसी नदी में बहा दें और उसके स्थान पर नया टुकड़ा रखते उपाय वास्तु दोष का शमन होता है।
इसी तरह ऊंट के दाएं पैर का नाखून घर में रखने से चूहे सदा के लिए घर से बाहर भाग जाते हैं इसके अलावा आपको बता दें कि गणेशजी का चित्रपट अथवा स्वरूप घर में स्थापित करने से पहले ध्यान रखें उसमें मोदक और मूषक अवश्य होनी चाहिए इन दो चीजों के अभाव में गणेश प्रतिमा अप्रभावी होती है अगर आप इन छोटे-छोटे संकेतों को ध्यान में रखते हैं तो यकीनन आपके जीवन में कोई परेशानी नहीं आएगी।
Discover more from अपना रण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

