
- जापान में हर साल 1500 से ज्यादा भूकंप आता है।
- जापान में दुनिया के मुकाबले सबसे कम अपराध होता है।
- जापान , रिसर्च टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दुनिया में सबसे आगे है।
- जापान लगभग 6,852 द्वीपों से मिलकर बना है लेकिन इन द्वीपों में मात्र 340 द्वीप ही हैं जो कि 1 वर्ग किलोमीटर से बड़े हैं।
- केवल 4 ही द्वीप जापान के 97 परसेंट भाग का हिस्सा है तथा 1,849 द्वीपों का क्षेत्रफल मात्र 3 प्रतिशत है।
- जापान के लोगों को मछली खाना बहुत पसंद है। समुद्र से घिरे होने के बावजूद भी जापान में 27 प्रतिशत मछलियां दूसरे देशों से मंगवाई जाती हैं।
- जापान के लोग अपने देश को निप्पन के नाम से भी पुकारते हैं, निप्पन का अर्थ होता है सूर्य का निवास स्थान, जापान को उगते सूरज का देश भी कहा जाता है।
- जापान की राजधानी टोक्यो है जो जापान के होंशु द्वीप पर बसा हुआ है।
- जापान का पड़ोसी देश चीन कोरिया तथा रूस है।
- जापान के लोग कृषि में आए दिन, नए आविष्कार करते रहते हैं। जापानी लोग चकोर तरबूज की खेती करते हैं, जो पूरे विश्व में सिर्फ, जापान में ही उगाया जाता है।
- जापान में आत्महत्या करने पर सरकार उसके परिवार को सहायता राशि नहीं देती, बल्कि उसके परिवार द्वारा सरकार को व्यवधान शुल्क देना पड़ता है।
- जापान के लोगों को कॉमिक बुक पढ़ना पसंद है, यहां प्रकाशित होने वाली किताबों में लगभग 20 प्रतिशत कॉमिक बुक्स ही होती है।
- जापान का लगभग 70 प्रतिशत सीता पहाड़ी है और यहां 200 से ज्यादा ज्वालामुखी हैं।
- जापान में एक ऐसा द्वीप भी है जहां पर कुत्तों को पालना गैरकानूनी है। क्योंकि इस द्वीप पर मात्र 100 लोग ही रहते हैं, लेकिन यहां बिल्लियों की संख्या इन से 4 गुना ज्यादा है।
- जापान के लोग समय के पाबंद होते हैं यहां तक कि जापान की ट्रेनें भी 30 सेकंड से ज्यादा लेट नहीं हो सकती हैं।
- जापान में खेला जाने वाला प्रसिद्ध खेल सूमो कुश्ती है तथा या खेल यहां के लोगों में सर्वाधिक लोकप्रिय भी है।
- जापान के लोग साफ-सफाई को लेकर काफी जागरूक रहते हैं, यहां तक कि जापान के स्कूलों में, अध्यापक और छात्र भी मिलकर क्लास रूम की सफाई करते हैं।
- जापान के लोगों की औसत आयु 82 वर्ष है जो कि विश्व में सभी देशों की औसत आयु की तुलना में सर्वाधिक है।
Discover more from अपना रण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


You must be logged in to post a comment.