KRISHI YATARA

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से कृषि संयुक्त कार्य समूह (JWG) की 5वीं बैठक आज वर्चुअल माध्यम से आयोजित हुई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत की ओर से श्री अजीत कुमार साहू, संयुक्त सचिव (IC), कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, और दक्षिण अफ्रीका की ओर से श्री थपसाना मोलपो, एक्टिंग डायरेक्टर, इंटरनेशनल ट्रेड प्रमोशन ने की।

भारत की कृषि उपलब्धियों पर प्रकाश

बैठक में अजीत कुमार साहू ने भारत की कृषि और संबद्ध क्षेत्रों की उल्लेखनीय उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने सरकार द्वारा शुरू की गई डिजिटल समाधान आधारित पहलें, जलवायु-सहिष्णु कृषि प्रथाएं, जोखिम प्रबंधन, और कृषि ऋण योजनाओं पर विशेष जोर दिया।

दक्षिण अफ्रीका की प्राथमिकताएँ

दक्षिण अफ्रीका की ओर से श्री थपसाना मोलपो ने कृषि क्षेत्र में अपने प्रमुख लक्ष्यों का उल्लेख किया। उन्होंने भारत के साथ साझेदारी को और मज़बूत करने की प्रतिबद्धता जताई। दक्षिण अफ्रीका ने खासकर विस्तार सेवाओं, क्षमता निर्माण, और बीज क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की गहरी रुचि व्यक्त की।

अनुसंधान और बाजार तक पहुँच पर जोर

बैठक में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और दक्षिण अफ्रीका की एग्रीकल्चरल रिसर्च काउंसिल (ARC) के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। प्रमुख विषयों में ज्ञान का आदान-प्रदान, संयुक्त अनुसंधान, क्षमता निर्माण, और बाज़ार तक पहुँच से जुड़े मुद्दे शामिल थे।

उच्च स्तरीय सहभागिता

बैठक में भारत की ओर से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, मत्स्य विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

Tumblr        

Read More


Discover more from अपना रण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.