
दक्षिण कोरिया , पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है। यह कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिणी हिस्से में स्थित है।यह देश उत्तर में डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया,पूर्व में पूर्वी सागर जिसे जापान का सागर भी कहते है, इसके दक्षिण में पूर्वी चीन सागर और पश्चिम में यह पीला सागरसे घिरा है।
दक्षिण पूर्व में यह,कोरिया स्ट्रेट द्वारा जापानी द्वीप के त्सुशिमा से अलग किया गया है । दक्षिण कोरिया प्रायद्वीप के भूमि क्षेत्र का लगभग 45 प्रतिशत बनाता है।इसकी राजधानी सियोल (Sŏul) है।
South कोरिया के कुछ रोचक तथ्य
- दक्षिण कोरिया को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में महारत हासिल है।
- दक्षिण कोरिया के प्राथमिक उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार और इस्पात से संबंधित हैं।
- विश्व की लगभग 90 फीसद समुद्री मछली(सुशी) का निर्यात दक्षिण कोरिया से ही होता है।
- दक्षिण कोरिया में शिक्षक को बहुत अधिक मान सम्मान प्राप्त होता है। इस देश में शिक्षक की नौकरी करना खुद को गौरवान्वित करने के बराबर है और यहां शिक्षक की महीने की तनख्वाह $3000 (2,10,000 रुपए) से भी अधिक होती है।
- दक्षिण कोरिया वासी 14 मार्च को वाइट दे मनाते हैं , यह दिन वैलेंटाइन डे के समान होता है, लेकिन इस दिन महिलाओं के द्वारा पुरुषों के लिए उपवास और प्रपोज किया जाता है। यह वैलेंटाइन डे के विपरीत है और महिलाओं के लिए आरक्षित है।
- दक्षिण कोरिया को प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में भी महारत हासिल है। साउथ कोरिया को प्लास्टिक सर्जरी की,दुनिया की राजधानी के रूप में भी जाना जाता है।
- साउथ कोरिया की प्रमुख फसलों में, चावल, जव और रूट प्रमुख हैं। जो कि किसी देश के सकल घरेलू उत्पाद का 2% ही है।
- दक्षिण कोरिया के लोगों को मेकअप करना बहुत पसंद है, वहाँ साल के तकरीबन 900 मिलियन अमेरिकी डॉलर इस पर खर्च किए जाते हैं और यह आंकड़ा दुनिया के पुरुषों के द्वारा कुल उपयोग की जाने वाली मेकअप की कीमत का 25% है।
Discover more from अपना रण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


You must be logged in to post a comment.